10 वीं एवं 12 वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

10 वीं एवं 12 वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित बेमेतरा : गत दिवस छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले मे 10 वीं एवं 12 वीं स्कूल […]


10 वीं एवं 12 वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

बेमेतरा : गत दिवस छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले मे 10 वीं एवं 12 वीं स्कूल के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थिओं को कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की | बता दें की कक्षा 10 वीं से ग्यानोदय पब्लिक स्कुल बेमेतरा की छात्रा श्रेजल ध्रुर्वे ने 97.33 प्रतिशत पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विघालय देवकर की छात्रा समीक्षा वर्मा ने 96.17 प्रतिशत पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ योजना अंतर्गत शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विघालय की छात्रा प्रगती शर्मा व प्रेरणा विघालय स्कुल कठिया की छात्रा ऋग्वेदिता टंडन एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कुल नवागढ़ के छात्र दिपांशु साहू इन सभी ने संयुक्त रूप से 95.83 प्रतिशत पाकर जिले मे तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं से स्वामी आत्मानंद उत्कर्ष अंग्रेजी माध्यम नवागढ़ स्कूल की छात्रा कुमारी मुस्कान वर्मा ने 94.60 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया | स्वामी आत्मानंद लक्ष्मण प्रसाद दुबे अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र उमेश कुमार पाल ने 91.80 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया | स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल बेमेतरा की छात्रा कीर्ति श्रीवास एवं गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल दाढ़ी की छात्रा प्रीति चंद्राकर ने संयुक्त रूप से 90.80 प्रतिशत पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया |
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी | उन्होंने कहा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का बड़ी संख्या में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित होना निश्चित रूप से पूरे जिलेवासियों के लिए गर्व एवं सौभाग्य विषय है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं लगन के अलावा उनके माता, पिता, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कल जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों के बेहतरीन परीक्षा परिणामों की भी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज