ED की रडार में आए मुख्यमंत्री 20 जनवरी को अपना बयान देने को तैयार दिया ईडी को दिया जवाब

ED की रडार में आए मुख्यमंत्री 20 जनवरी को अपना बयान देने को तैयार दिया ईडी को दिया जवाब

ED की रडार में आए मुख्यमंत्री 20 जनवरी को अपना बयान देने को तैयार दिया ईडी को दिया जवाब रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। भूमि घोटाला मामले में ईडी के 8वें समन के जवाब में मुख्यमंत्री ने एजेंसी को पत्र लिखकर […]

ED की रडार में आए मुख्यमंत्री 20 जनवरी को अपना बयान देने को तैयार दिया ईडी को दिया जवाब


रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। भूमि घोटाला मामले में ईडी के 8वें समन के जवाब में मुख्यमंत्री ने एजेंसी को पत्र लिखकर कहा कि वे 20 जनवरी को उनके आधिकारिक आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकते हैं।

सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दरअसल, झारखंड में भू-माफियाओं ने अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव किया और पूरी-पूरी जमीन हड़प ली है। ईडी मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त का पद संभाल चुके हैं।

Read More मदननगर में भड़की कोयला खदान की आग: सरपंच को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का धावा, डीएसपी सहित 26 जवान घायल

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सातवां समन जारी होने के बाद सोरेन ने जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा था। पत्र में सोरेन ने ईडी पर कई आरोप लगाए थे। पत्र में उन्होंने कहा था कि मुझे जारी किया गया समन पूरी तरह से अवैध है। मैं पहले ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा दे चुका हूं। ईडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि मामले का मीडिया ट्रायल कराना गलत है। ईडी झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

Read More बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का जवाब में दिया । मुख्यमंत्री सचिवालय का कर्मी सूरज कुमार पत्र लेकर ईडी ऑफिस पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईडी की टीम 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर बयान दर्ज कर सकती है। वहीं पत्र मिलने के बाद ईडी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पांच दिनों (16-20 जनवरी) का समय दिया है। इन पांच दिनों के अंदर उन्हें बयान दर्ज करवाने के लिए समय और जगह बताने का कहा गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर वह बयान दर्ज करवाने नहीं आए तो ईडी खुद उनके पास पहुंचेगी। ईडी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र को समन समझने को कहा है।

वहीं मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कानून सबके लिए बराबर है। आप मुख्यमंत्री हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप कानून से ऊपर हैं। ईडी द्वारा भेजा गया समन कानून सम्मत है। आपको इसका अनुपालन करते हुए अपना बयान दर्ज करवाना ही होगा।

Tags:

Latest News

मनचाही पोस्टिंग नहीं मांग सकते अफसर, हाईकोर्ट ने कहा- पदस्थापना सरकार का अधिकार; चीफ इंजीनियर की याचिका खारिज मनचाही पोस्टिंग नहीं मांग सकते अफसर, हाईकोर्ट ने कहा- पदस्थापना सरकार का अधिकार; चीफ इंजीनियर की याचिका खारिज
प्रमोशन का खेल: नियमों को ताक पर रख जूनियर बने अधिकारी, सीनियर प्रोफेसर ACR के फेर में लगा रहे दफ्तरों के चक्कर
छिंदवाड़ा से चला, राजनांदगांव में खपा: चावल घोटाले में पूर्व मंत्री का परिवार राडार पर, 13 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
9.84 करोड़ का टेंडर खेल: हाईकोर्ट का चाबुक चला, वेतन कटौती का नोटिस मिलते ही मुख्य अभियंता ने छोड़ी कुर्सी
पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर
बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट
NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI के वकील नहीं पहुंचे; कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस
IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने से मचा हड़कंप
बड़ा खुलासा! संसद मार्च में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में सामने आई पूरी कहानी
1.40 करोड़ की नई सड़क का निकला दम , कुछ ही दिनों में उखड़ी डामर की परत देख भड़के ग्रामीण
रायपुर में कानून को चुनौती! स्कूटी सवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात