मनचाही पोस्टिंग नहीं मांग सकते अफसर, हाईकोर्ट ने कहा- पदस्थापना सरकार का अधिकार; चीफ इंजीनियर की याचिका खारिज

मनचाही पोस्टिंग नहीं मांग सकते अफसर, हाईकोर्ट ने कहा- पदस्थापना सरकार का अधिकार; चीफ इंजीनियर की याचिका खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी सरकारी अधिकारी को अपनी पसंद के स्थान पर पदस्थापना (पोस्टिंग) मांगने का कानूनी अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि स्थानांतरण और पदस्थापना पूरी तरह प्रशासनिक विषय हैं और इनमें तब तक न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता, जब तक आदेश कानून के विपरीत, अधिकार क्षेत्र से बाहर या दुर्भावनापूर्ण साबित न हो। इसी टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सिल्वेस्टर मिंज की याचिका खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरु की एकलपीठ ने फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता ने 8 जुलाई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की थी कि उनकी ओर से 2 जुलाई को दिए गए आवेदन पर विचार करते हुए उन्हें रायपुर के इसी पद पर पदस्थ किया जाए।

याचिका में कहा गया था कि सिल्वेस्टर मिंज पहले अधीक्षण अभियंता थे और बाद में उन्हें मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली। उनका दावा था कि संबंधित पद खाली था और उन्होंने समय रहते वहां पदस्थापना के लिए आवेदन भी दिया था। इसके बावजूद सरकार ने पहले 4 जुलाई को उन्हें मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर में मुख्य अभियंता के रूप में पदस्थ कर दिया और चार दिन बाद रायपुर के पद पर मैक्सी कुजूर की नियुक्ति कर दी। इसे उन्होंने मनमाना और दुर्भावनापूर्ण निर्णय बताया।

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि याचिकाकर्ता को पहले ही मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति और पदस्थापना मिल चुकी है। उनका विवाद केवल मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग का है। सरकार का तर्क था कि किसी कर्मचारी को अपनी पसंद की जगह पर पदस्थ होने का अधिकार नहीं है और पोस्टिंग का निर्णय विभागीय आवश्यकता तथा प्रशासनिक हितों को देखते हुए लिया जाता है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केवल किसी पद के रिक्त होने से किसी अधिकारी को उस पद पर नियुक्त किए जाने का अधिकार नहीं मिल जाता। किसी कर्मचारी द्वारा दिया गया आवेदन या अभ्यावेदन भी ऐसा वैधानिक अधिकार पैदा नहीं करता, जिसके आधार पर सरकार को उसी अनुरोध के अनुरूप आदेश जारी करने के लिए बाध्य किया जा सके।

अदालत ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने दुर्भावना के आरोप लगाए हैं, लेकिन उनके समर्थन में कोई ठोस तथ्य या साक्ष्य पेश नहीं किया। केवल घटनाक्रम के आधार पर दुर्भावना का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ व्यक्तिगत दुर्भावना का आरोप लगाया जाता है तो उसके स्पष्ट तथ्य और संबंधित व्यक्ति को पक्षकार बनाना आवश्यक होता है।

अपने आदेश में हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति के निकट होना भी मनचाही पोस्टिंग का कानूनी आधार नहीं बन सकता। अदालत ने माना कि यह प्रशासनिक स्तर पर विचार का विषय हो सकता है, लेकिन इससे कोई प्रवर्तनीय अधिकार उत्पन्न नहीं होता।

इन सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि विवादित पदस्थापना आदेश में न तो किसी वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन है और न ही ऐसा कोई आधार है, जिस पर संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हस्तक्षेप किया जाए। परिणामस्वरूप अदालत ने याचिका को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल