छत्तीसगढ़ में चल रही EOW-ACB की  छापेमार  कार्यवाही पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बड़ा बयान 

छत्तीसगढ़ में चल रही EOW-ACB की  छापेमार  कार्यवाही पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बड़ा बयान    रायपुर :  शराब कारोबारियों और पूर्व आईएएस के करीब 14 ठिकानों पर आज जांच एजेंसी ईओडब्लू और एसीबी ने छापेमार की कार्यवाही की हैं। यह छापेमारी प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा हैं। एकाएक हुई इस […]

छत्तीसगढ़ में चल रही EOW-ACB की  छापेमार  कार्यवाही पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया बड़ा बयान 

  रायपुर :  शराब कारोबारियों और पूर्व आईएएस के करीब 14 ठिकानों पर आज जांच एजेंसी ईओडब्लू और एसीबी ने छापेमार की कार्यवाही की हैं। यह छापेमारी प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा हैं। एकाएक हुई इस कार्यवाही से प्रदेश भर के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही अब इस पूरे मामले पर साय सरकार की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। शराब घोटाले के मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। पुख्ता सबूत और दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर यह कार्यवाही चल रही है जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी चाहे वह कोई भी हो यह मोदी की गारंटी है। इस पूरे विषय पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय हो या ईओडब्लू। जाँच एजेंसिया दस्तावेजी साक्ष्य व सबूतों के आधार पर ही कार्यवाही करती हैं। जहां-जहां सबूत मिलेगा, वो कर्यवाही करेगी। विपक्षी दलों के महागठबंधन इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए अरुण साव ने कहा कि जब से गठबंधन बना है, आपस में ही उलझ रहे है,उन्हें एक-दूसरे पर भरोसा ही नहीं हैं। इसलिए जनता भी ऐसे गठबंधन पर भरोसा नही कर  रही है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका