बीजापुर में जबरन मकान खाली कराने का आरोप: महिला की शिकायत, BJP नेता बोले- आरोप बेबुनियाद

बीजापुर में जबरन मकान खाली कराने का आरोप: महिला की शिकायत, BJP नेता बोले- आरोप बेबुनियाद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर गांव में एक महिला से कथित तौर पर जबरन घर खाली कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता अवनी कन्नम ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा नेता राजू कलमू और उनके समर्थकों पर दबाव बनाकर मकान खाली कराने का आरोप लगाया है।0AED940C-1566-4A95-AED5-A14418F88831_1768049654964

महिला का आरोप: घर का सामान सड़क पर फेंका
पीड़िता के अनुसार, यह घटना गुरुवार (8 जनवरी) दोपहर की है, जब उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। महिला का आरोप है कि भाजपा नेता के साथ आए 10–12 लोगों ने घर में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया, विरोध करने पर गाली-गलौच और मारपीट की गई। महिला ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि इस दौरान घर में रखा नकद, सोना-चांदी और घरेलू सामान जबरन बाहर निकाल दिया गया, जिससे उसे और उसके बच्चों को मानसिक व शारीरिक परेशानी हुई।57364A30-FF8A-4875-82B1-EBEE9E5C0D19_1768049659888

विधायक का आरोप: “खुलेआम गुंडागर्दी”
इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ गंभीर अपराध बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।whatsapp-image-2026-01-11-at-092936_1768105330

Read More छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

BJP नेता का पक्ष: “मकान किराए का था”
वहीं, भाजपा नेता राजू कलमू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विवादित मकान किराए का था, जिसे मूल मकान मालिक सुकलू हेमला खाली कराना चाहते थे। कलमू का दावा है कि वे केवल मौके पर मौजूद थे और किसी प्रकार की जबरदस्ती या मारपीट में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।F8A91B0D-436C-487A-9BA4-C5E2C4CE20C4_1768049636952

Read More छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप

पुलिस जांच में जुटी
गंगालूर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच