मुआवज़ा नहीं मिला तो किसान ने सड़क को बना दिया खेत, 2 जिलों के 20 गांवों का टूटा संपर्क, आक्रोश में ग्रामीण

मुआवज़ा नहीं मिला तो किसान ने सड़क को बना दिया खेत, 2 जिलों के 20 गांवों का टूटा संपर्क, आक्रोश में ग्रामीण

खैरागढ़। जिले के ग्राम सिघौरी के किसान ने मुख्य सड़क को खोदकर खेत में तब्दील कर दिया. इससे क्षेत्र के लगभग 20 गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. परेशान लोगों ने किसान की शिकायत प्रशासन से करते हुए कार्रवाई नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है.

जानकारी के अनुसार, किसान आनंद राम वर्मा हर साल की तरह इस साल भी बुआई से पहले मुख्य सड़क को खोदकर खेत बना दिया है. किसान की इस हरकत से ग्रामीणों को अब गंतव्य तक जाने के लिए 8 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. किसान की हर साल की जाने वाली इस हरकत से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि आनंद राम वर्मा ने बाकायदा दान पत्र लिखकर जमीन को दान की है, इसके बावजूद इस तरह की हरकत करता है.

वहीं किसान आनंद राम वर्मा का कहना है कि सालों पहले जब उसकी जमीन से होते हुए सड़क का निर्माण किया गया था, तब उन्हें मुआवजा देने की बात कही गई थी. लेकिन आज तक उन्हें जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. इसलिए वे हर साल अपनी जमीन पर खेती करते हैं.road-12

Read More भिलाई: DSP को फर्जी केस में फंसाने का दांव उल्टा पड़ा, कंपनी के 3 आला अफसरों पर FIR, स्कॉर्पियो-N से भड़का था विवाद

इस मार्ग पर शासन द्वारा अधोसंरचना विकास के अंतर्गत करीब 3.70 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य कराया गया था. छत्तीसगढ़ शासन की एजेंसी छग रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGRIDC) द्वारा यह कार्य किया गया, जिसमें पुल-पुलिया निर्माण भी शामिल था. निर्माण कार्य की लागत तीन करोड़ रुपए से ज़्यादा थी बावजूद इसके अब ये करोड़ों रुपए की राशि से बनी सड़क खेत में तब्दील हो चुकी है.

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

गंभीर बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा दो दिन पहले ही इस पूरी स्थिति की जानकारी खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है. इस निष्क्रियता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत कर आवागमन बहाल नहीं किया गया और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चक्काजाम जैसे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई