Viral Video: बाढ़ पीड़ितों को राशन लेने पहुंचे लोगों से कथित बदसलूकी, दुकानदार का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: बाढ़ पीड़ितों को राशन लेने पहुंचे लोगों से कथित बदसलूकी, दुकानदार का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

अभनपुर। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए शासन की ओर से अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन अभनपुर क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोबरा नवापारा के राम जानकी पारा स्थित बताई जा रही शासकीय उचित मूल्य दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें राशन लेने पहुंचे कुछ हितग्राहियों के साथ दुकानदार का कथित तौर पर विवादित व्यवहार दिखाई और सुनाई दे रहा है। वायरल वीडियो में दुकान संचालक लोगों को कथित तौर पर वहां से चले जाने के लिए कहते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर राशन लेने पहुंचे लोगों में नाराजगी की बात सामने आई है।

अतिरिक्त राशन लेने पहुंचे थे बाढ़ प्रभावित परिवार
बताया जा रहा है कि हाल ही में इलाके में आई बाढ़ से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे परिवारों को राहत के तौर पर शासन की ओर से अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी दौरान वार्ड के कुछ लोग उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी समय दुकान संचालक और हितग्राहियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। इसी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो में दुकानदार पर रौब दिखाने का आरोप
वायरल वीडियो में दुकान संचालक की ओर से हितग्राहियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक और तंज भरी भाषा में बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में लोगों को दुकान से बाहर जाने के लिए कहे जाने की आवाज भी सुनाई देती है। हितग्राहियों का आरोप है कि उन्हें मुफ्त में मिलने वाले राशन को लेकर भी कथित तौर पर टिप्पणी की गई। इस व्यवहार को लेकर राशन लेने पहुंचे लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान भी संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया जाना बाकी है।

Read More आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान

बाढ़ के बीच राशन वितरण पर उठे सवाल
आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे समय में राशन वितरण केंद्र पर हितग्राहियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब स्थानीय लोगों की नजर खाद्य विभाग की जांच और कार्रवाई पर है। यदि जांच में वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Read More कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

SDM ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मामले को लेकर अभनपुर एसडीएम रवि सिंह से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा चुका है। अब विभागीय जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम किस परिस्थिति में हुआ और संबंधित राशन दुकान संचालक की भूमिका क्या रही। फिलहाल, प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात कही गई है।

Tags:

Latest News

Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव
Kanker News: विकास कार्यों की राशि पर उठे सवाल, काम अधूरे लेकिन भुगतान का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी जांच
Flydubai FZ1073 में अचानक मचा कोहराम, कैप्टन पर हमला; 14 हजार फीट नीचे आया विमान, फिर ऐसे टला बड़ा हादसा
Viral Video: बाढ़ पीड़ितों को राशन लेने पहुंचे लोगों से कथित बदसलूकी, दुकानदार का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Amit Jogi Singing: माइक थामते ही बदला अंदाज, ‘कौवा’ वाली आवाज का VIDEO वायरल; गांधी जयंती पर आएगा गाना
Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान
Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy
डायबिटीज में छोटी चोट भी बन सकती है गंभीर! घाव होने पर तुरंत करें ये काम
आयुष्मान की जांच रायपुर तक सिमटी, बिलासपुर में शिकायतों की फाइलें खुलनी बाकी
Shardiya Navratri 2026: 3 दिन का त्रिरात्र व्रत, 9 दिन की साधना का फल? जानें क्या है ये व्रत
सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह
राज्योत्सव में दिखेगा नए छत्तीसगढ़ का चेहरा! ‘नक्सलमुक्त’ से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ तक, 1 नवंबर से 3 दिन का महाउत्सव”