कान का दर्द लेकर पहुंची थी महिला, दिल के इलाज के दौरान गई जान, श्रीराम केयर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग

कान का दर्द लेकर पहुंची थी महिला, दिल के इलाज के दौरान गई जान, श्रीराम केयर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग

बिलासपुर : कान का दर्द ठीक कराने अस्पताल पहुंची एक महिला की एंजियोप्लास्टी के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कान की तकलीफ के चलते श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला को हृदय संबंधी बीमारी की उचित जानकारी दिए बिना और उनकी सहमति लिए बगैर एंजियोप्लास्टी की गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने नेहरू नगर स्थित अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामला मस्तूरी के ठाकुरदेवा निवासी सुखम बाई साहू (पति रामजी साहू) का है। परिजनों के अनुसार महिला को कान में दर्द की शिकायत थी। इसी परेशानी के उपचार के लिए उन्हें श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया गया। वहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक कुमार ने जांच की। जांच में हृदय की नसों में ब्लॉकेज होने की बात सामने आने पर एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई।

इसके बाद महिला को वापस श्रीराम केयर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉ अभिषेक कुमार ने एंजियोप्लास्टी की। इसी उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इलाज की पूरी प्रक्रिया पर आरोप लगाया कि उन्हें न तो बीमारी की गंभीरता की उचित जानकारी दी गई और न ही एंजियोप्लास्टी के संबंध में उनकी सहमति ली गई।

Read More रेल मंत्री से लेकर महिला आयोग तक लगाईं गुहार, अब रेलवे अधिकारी के खिलाफ तोरवा पुलिस ने दर्ज की FIR

अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा

Read More बलौदाबाजार में 9 नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा

महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। रविवार को बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कान के दर्द का इलाज कराने आई महिला की हृदय संबंधी प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई। आखिर किस आधार पर यह प्रक्रिया की गई और परिजनों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? परिजनों ने जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बेटी ने की जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

मृतका की बेटी संगीता साहू ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनकी मां की जान अस्पताल की लापरवाही के कारण गई है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी जिम्मेदार पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। संगीता ने श्रीराम केयर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को ऐसी पीड़ा से न गुजरना पड़े।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में सामने आने वाले मेडिकल रिकॉर्ड, चिकित्सकीय रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयान से ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत के पीछे चिकित्सकीय जटिलता थी या इलाज में कोई गंभीर चूक हुई। 

Tags:

Latest News

जन्मदिन पार्टी के दौरान जज और प्रॉपर्टी डीलर में विवाद, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज जन्मदिन पार्टी के दौरान जज और प्रॉपर्टी डीलर में विवाद, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
3 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
बिना लाइसेंस बेटे को बाइक देना पिता को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल, दोषी बेटे को 5 साल का सश्रम कारावास
निगम के रिकॉर्ड में जिंदा इंसान को बना दिया मुर्दा, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से मचा हड़कंप
अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और डाउनलोड करें पासबुक, जानें पूरा तरीका
कान का दर्द लेकर पहुंची थी महिला, दिल के इलाज के दौरान गई जान, श्रीराम केयर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, लिव-इन रिश्तों पर लागू होंगे नए नियम?
छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मुलाकात; छत्तीसगढ़ सदन में प्रस्तावित बैठक पर नजर
केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, छह वार्डों के एक लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत
चांटापारा टू एनीकट घोटाला 1.4 मीटर की जगह 0.35 मीटर का फ्लोर बना चार बार टूटा स्ट्रक्चर दागी अफसर फाइलों को दबाकर बने चीफ इंजीनियर
छत्तीसगढ़ में तबादले के बाद भी 19 तहसीलदारों ने नहीं की ज्वाइनिंग, सरकार के आदेश की अनदेखी, निलंबन तक का प्रावधान