यूनिवर्सिटी के दागी अब राजभवन की शरण में, जांच शुरू करने से पहले राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति 

यूनिवर्सिटी के दागी अब राजभवन की शरण में, जांच शुरू करने से पहले राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी यूनिवर्सिटी में अब भ्रष्ट अधिकारियों और कामचोर कर्मचारियों की चांदी होने वाली है। राजभवन ने एक ऐसा आदेश निकाला है जिसे सुनकर घोटालेबाज खुशी से झूम उठेंगे। अब अगर किसी प्रोफेसर या बाबू के खिलाफ जांच शुरू करनी है, तो पहले राज्यपाल से लिखित में इजाजत लेनी होगी। इतना ही नहीं, अगर जांच पूरी हो गई और दोषी को सजा देनी है, तब भी फाइल पहले राजभवन जाएगी। इस नए नियम के बाद अब यूनिवर्सिटी के कामकाज में राज्य सरकार और राजभवन के बीच अधिकारों की जंग छिड़ना तय है।

साहब की मर्जी बिना पत्ता भी नहीं हिलेगा

अब तक का नियम यह था कि कुलपति के बड़े मामलों को राज्यपाल देखते थे और नीचे के कर्मचारियों पर राज्य सरकार नकेल कसती थी। लेकिन नए फरमान ने पूरा खेल ही पलट दिया है। अब कुलसचिव को छोड़कर बाकी किसी भी छोटे-बड़े कर्मचारी पर हाथ डालने से पहले अनुमति का लंबा इंतजार करना होगा। जानकारों का कहना है कि यह नियम सिस्टम को सुधारने के लिए है या जांच की फाइलों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए, यह तो वक्त ही बताएगा।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

घोटालों की जांच पर अब लटका ताला

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

इस नए आदेश ने उन जांचों पर पानी फेर दिया है जो अभी जोरों पर चल रही थीं। इंदिरा गांधी कृषि यूनिवर्सिटी का मशहूर बीज घोटाला हो या बिलासपुर की अटल यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का मामला, सब अब राजभवन की हरी झंडी के भरोसे हैं। लोहारकोट कॉलेज में जेम पोर्टल से हुई सवा करोड़ की संदिग्ध खरीदी की फाइल भी अब धूल फांकेगी। कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचारियों को पकड़ने से पहले लंबी कागजी कार्यवाही की भूलभुलैया से गुजरना होगा।

इस बदलाव के बाद यूनिवर्सिटी के गलियारों में चर्चा है कि जब तक ऊपर से आदेश आएगा, तब तक सबूत और गवाह दोनों गायब हो चुके होंगे। प्रशासन का तर्क है कि वह नियमों का पालन कर रहा है, लेकिन आम जनता इसे सजा से बचने का नया रास्ता मान रही है।

Screenshot_20260101_091648_Samsung Notes

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच