रायपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत, वक्फ अधिनियम पर बुद्धिजीवी सम्मेलन को किया संबोधित

 

रायपुर। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और स्वागत समिति के सदस्य आकाश विग ने गर्मजोशी से उनका आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री डॉ. सिंह रायपुर प्रवास के दौरान पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित 'बुद्धिजीवी सम्मेलन' में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया।जानकारी के अनुसार, यह सम्मेलन वक्फ संशोधित अधिनियम 2025 के संबंध में आयोजित किया गया था। इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और वक्फ सुधार जनजागरण अभियान समिति के संयोजक डॉ. सलीम राज ने एक दिन पूर्व ही मीडिया को जानकारी दी थी। मंत्री का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।

Read More लाल चंदन माफिया पर बेंगलुरु पुलिस की बड़ी चोट, 1.75 करोड़ का क़ीमती माल बरामद, 5 गिरफ्तार

लेखक के विषय में

More News

गढ़चिरौली में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 82 लाख के इनामी गिरोह ने डाला हथियार

राज्य

गढ़चिरौली में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 82 लाख के इनामी गिरोह ने डाला हथियार गढ़चिरौली में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 82 लाख के इनामी गिरोह ने डाला हथियार
गढ़चिरौली: गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बीच एक बड़ी सफलता मिली है। जिले...
SIR : मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर जानें आगे की प्रक्रिया
बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी
मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार