छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में पारदर्शिता की पहल: QR कोड से मेरिट, शिकायतों पर सीधी सुनवाई

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में पारदर्शिता की पहल: QR कोड से मेरिट, शिकायतों पर सीधी सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्य सरकार ने बड़ा और पारदर्शी कदम उठाया है। गृहमंत्री विजय शर्मा और भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाते हुए शिकायतों की सीधी सुनवाई की तारीख तय कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एडीजी एसआरपी कल्लूरी 19 और 20 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनेंगे। वहीं 20 दिसंबर को गृहमंत्री विजय शर्मा स्वयं सुनवाई करेंगे। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विभाग की ओर से QR कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सभी अभ्यर्थी अपने नंबर और मेरिट स्थिति देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी रायपुर नहीं पहुंच पाएंगे, वे अपने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

गौरतलब है कि प्रदेश में आरक्षक के 6000 पदों के लिए करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जिलों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसे QR कोड स्कैन कर आसानी से देखा जा सकता है। सरकार के इस कदम को अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की दिशा में अहम माना जा रहा है। 

Read More CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार