एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लोकहड़ा में खेत के पास मिली 24 वर्षीय महिला की हत्या की जांच में पुलिस डॉग स्क्वॉड के ‘बाघा’ ने अहम सुराग दिया। घटनास्थल से मिली गंध का पीछा करते हुए बाघा करीब 500 मीटर दूर एक घर तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सहस राम मिंज (38) निवासी लोकडहा उरांवपारा के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मृतका का पड़ोसी था और दोनों के घरों के बीच करीब 50 मीटर की दूरी थी। प्रारंभिक जांच में महिला को लेकर आरोपी की नाराजगी को हत्या की वजह बताया गया है।

खेत के पास मिला था महिला का शव
मामला 23 सितंबर का है। ग्राम लैंगा के पास लोकहड़ा क्षेत्र में खेत के नजदीक सुखमनिया एक्का का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। महिला के सिर पर पत्थर से वार किए जाने के निशान मिले थे। सूचना के बाद पसान थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक, साइबर और डॉग स्क्वॉड की टीमों को जांच में लगाया गया। पुलिस ने मौके से खून से सना पत्थर जब्त किया और शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया।

Read More फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार

संचार सुविधाओं की कमी के बीच ‘बाघा’ बना अहम कड़ी
लोकहड़ा वनांचल क्षेत्र में आता है और आसपास छोटी पहाड़ियों के कारण घटनास्थल से जुड़े सुराग तलाशना चुनौतीपूर्ण था। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। जांच के दौरान ‘बाघा’ को घटनास्थल से सुराग लेने के लिए लगाया गया। इसके बाद वह ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंचा। पुलिस ने घर में मौजूद सहस राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Read More ट्रांसफार्मर का धमाका बना किसानों का काल, पिता-पुत्र समेत एक साथ उठेंगी तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम

पूछताछ में सामने आई शराब को लेकर नाराजगी
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में सहस राम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार की।पुलिस के मुताबिक, मृतका आरोपी की पत्नी की सहेली थी। आरोपी का कहना है कि सुखमनिया उसकी पत्नी के साथ-साथ उसके छोटे भाई की पत्नी को भी शराब पिलाती थी। इसी बात को लेकर वह पहले भी महिला को मना कर चुका था।

पुलिस के मुताबिक ऐसे हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की शाम सहस राम बकरी चराकर घर लौटा था। उस दौरान उसकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और सुखमनिया के शराब के नशे में होने की बात सामने आई। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर सुखमनिया को घर से चले जाने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, जब महिला अपने चाचा के घर की ओर जा रही थी, तब आरोपी ने उसका पीछा किया। इसके बाद मुडहीकुवां खेत के पास सुनसान स्थान पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने सहस राम मिंज को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नीतिश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस जांच में डॉग स्क्वॉड के ‘बाघा’ से मिले सुराग को महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। हालांकि, हत्या से जुड़े आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल