छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों  में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 125 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें प्रदेश के प्रमुख विकास प्राधिकरणों, राज्य मंत्रालयों, नगर निगमों और जिलों की कमान में व्यापक बदलाव किए गए हैं। शासन का मुख्य उद्देश्य जनहित के कार्यों को तेज गति देना और प्रशासनिक मशीनरी को प्रभावी बनाना है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 प्रमुख निकायों और विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां

दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) का प्रबंधक बनाया गया है। कबीरधाम के अपर कलेक्टर संदीप कुमार ठाकुर को रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांजगीर-चांपा के अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को राजधानी रायपुर का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। रायगढ़ के अपर कलेक्टर रवि राही को रायपुर नगर पालिक निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है।

Read More आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान

मंत्रालयों और राज्य स्तरीय निकायों में बदलाव

Read More सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते

श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल का सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दुर्ग के डिप्टी कलेक्टर प्रेमलाल साहू को नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। नारायणपुर में पदस्थ गोविन्द कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। बस्तर के डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आबकारी विभाग) में प्रबंधक पद पर भेजा गया है।

 जिलों की कमान में व्यापक फेरबदल

जिलों में भी कई अपर कलेक्टरों का स्थानांतरण हुआ है। सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य को कोरिया से बालोद, चन्द्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है। उच्च शिक्षा में पदस्थ राजीव कुमार पाण्डेय को जशपुर में अपर कलेक्टर की कमान मिली है। निष्ठा पाण्डेय तिवारी को मुंगेली से बेमेतरा, योगिता देवांगन को दुर्ग से कोरबा, अंजोर सिंह पैकरा को उत्तर बस्तर कांकेर से मुंगेली, अजय किशोर लकड़ा को बालोद से धमतरी, जगन्नाथ वर्मा को सूरजपुर से महासमुंद और प्रकाश कुमार भारद्वाज को बेमेतरा से कोण्डागांव का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सचिवालय और अन्य विभागों में तैनातियां

सचिवालय स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। अनुप्रिया मिश्रा को राज्य निर्वाचन आयोग से उप सचिव मंत्रालय भेजा गया है। पुलक भट्टाचार्य को सामान्य प्रशासन से अतिरिक्त सीईओ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), अतुल विश्वकर्मा को संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख से अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर, पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल रायपुर, नितिन तिवारी को प्रबंधक एनआरडीए और मनीष देव साहू को मंत्रालय में सत्कार अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वर्तमान पद से जल्द कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर प्रभार ग्रहण करें। शासन का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

Tags:

Latest News

CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही
कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज