आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ बालात्कार का हुआ अपराध दर्ज, महिला से रेप और 3 बार गर्भपात कराने का है गंभीर आरोप

सात साल तक शोषण, तीन बार गर्भपात और अब इनकार – महिला की शिकायत पर सहायक आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ बालात्कार का हुआ अपराध दर्ज, महिला से रेप और 3 बार गर्भपात कराने का है गंभीर आरोप

दंतेवाड़ा / बीजापुर में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ आनंदजी सिंह के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। दंतेवाड़ा जिला में रहने वाली महिला ने सहायक आयुक्त पर शादी का झांसा देकर 7 सालों तक दैहिक शोषण और तीन बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के आरोप के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने सहायक आयुक्त के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दंतेवाड़ा जिला के गीदम थाना क्षेत्र का है। महिला ने गीदम थाने में दंतेवाड़ा में पदस्थ रहे सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ अपराध करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है। पति के साथ पारिवारिक विवाद के बाद दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच साल 2018 में उसकी मुलाकात दंतेवाड़ा में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह से मुलाकात हुई थी।

दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि आनंदजी सिंह शादीशुदा होने के बाद भी उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान पिछले 7 सालों से वह महिला के साथ दैहिक शोषण करता रहा। इस दौरान महिला तीन बार प्रेग्नेंट भी हुई, जिसका सहायक आयुक्त ने गर्भपात करा दिया । इस दौरान सहायक आयुक्त आनंदजी का दंतेवाड़ा से बीजापुर तबादला भी हो गया। महिला का आरोप है कि जब उसने आनंदजी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने साफ मना कर दिया।

Read More प्रभार की खेती' से हांफ रहा उद्यानिकी विभाग: 11 जिलों में रेगुलर साहब नदारद, 300 किमी के फेरे में निकल रहा अफसरों का दम; 2 साल से अटकी है प्रमोशन फाइल

जिसके बाद महिला ने इस मामले की रिपोर्ट गीदम थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीजापुर में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सहायक आयुक्त के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर के बाद सहायक आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त