आधी रात तक सीएम हाउस में चली बैठक, फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

 आधी रात तक सीएम हाउस में चली बैठक, फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार रात अचानक बुलाई गई बैठक ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए है। देर शाम मंत्रियों को बैठक की सूचना मिलने के बाद एक-एक कर सभी मंत्री सीएम हाउस पहुंचने लगे और बैठक आधी रात तक चली। बैठक में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल फेरबदल, प्रदर्शन समीक्षा और सत्ता-संगठन के रिश्तों को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।

हालांकि बैठक खत्म होने के बाद सरकार की ओर से फेरबदल की अटकलों को खारिज कर दिया गया है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि यदि बैठक केवल संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर थी, तो इसके लिए इतनी गोपनीयता और देर रात तक चली लंबी चर्चा की आवश्यकता क्यों पड़ी? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अचानक बुलाई गई बैठकों से स्वाभाविक रूप से सत्ता के भीतर चल रही गतिविधियों को लेकर कयास लगने लगते हैं।

बैठक के बाद मंत्रियों ने दावा किया कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर चर्चा हुई। लेकिन विपक्षी दल और राजनीतिक पर्यवेक्षक यह सवाल उठा सकते हैं कि जनता से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और प्रशासनिक चुनौतियों पर सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं और क्या सत्ता-संगठन के समीकरणों पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

Read More भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश

फिलहाल, मंत्रिमंडल फेरबदल की खबरों को सरकार ने निराधार बताया है, लेकिन देर रात तक चली इस बैठक ने यह जरूर संकेत दिया है कि सत्ता और संगठन के भीतर कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन जारी है। बैठक का वास्तविक प्रभाव आने वाले दिनों में संगठनात्मक फैसलों, राजनीतिक नियुक्तियों या सरकार की रणनीतियों में दिखाई देता है या नहीं, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी।

Read More फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश