18 महीने तक कर्मचारी की तनख्वाह पर कथित कब्जा! भिलाई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर गंभीर आरोप

18 महीने तक कर्मचारी की तनख्वाह पर कथित कब्जा! भिलाई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर गंभीर आरोप

भिलाई। छत्तीसगढ़ के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, भिलाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार (कुलसचिव) भूपेंद्र कुमार कुलदीप पर आरोप है कि उन्होंने एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी पर दबाव बनाकर करीब 18 महीनों तक उसकी अधिकांश सैलरी अपने बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई। मामले की विभागीय जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें नियमानुसार जमानत/मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

18 महीने तक वेतन का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में जाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे, दुर्ग के राजीव गांधी नगर की निवासी हैं और विश्वविद्यालय में अर्द्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला को हर महीने मिलने वाले वेतन का बड़ा हिस्सा रजिस्ट्रार कथित रूप से दबाव बनाकर फोनपे और पेटीएम के माध्यम से अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवाते थे। महिला के पास हर महीने अपने खर्च और परिवार के पालन-पोषण के लिए केवल करीब दो हजार रुपये ही बचते थे।

जांच समिति ने बैंक रिकॉर्ड खंगाले
शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति ने महिला के बैंक खाते और 35 पन्नों के डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच की। जांच रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 से जुलाई 2026 के बीच महिला के खाते में 1,77,137 रुपये वेतन जमा हुए, जिनमें से 1,49,384 रुपये कथित तौर पर रजिस्ट्रार के बेटे के खाते में ट्रांसफर किए गए। यह कुल वेतन का लगभग 84 प्रतिशत बताया गया है।

Read More जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO

पुलिस ने दर्ज किया मामला
जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहन नगर थाना में रजिस्ट्रार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Read More Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

महिला से घरेलू काम कराने का भी आरोप 
शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि रजिस्ट्रार महिला कर्मचारी से अपने घर का खाना बनवाने सहित अन्य निजी कार्य भी कराते थे। इन आरोपों की जांच जारी है और संबंधित पक्ष की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

जांच जारी, आगे हो सकती है विभागीय कार्रवाई
पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों स्तरों पर मामले की जांच जारी है। जांच के निष्कर्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश