कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतते ही ज्ञानेश्वरी यादव को मेगा गिफ्ट! ASI से सीधे DSP, 30 लाख सम्मान राशि का ऐलान

कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतते ही ज्ञानेश्वरी यादव को मेगा गिफ्ट! ASI से सीधे DSP, 30 लाख सम्मान राशि का ऐलान

रायपुर। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की स्टार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि ज्ञानेश्वरी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए एएसआई (ASI) से डीएसपी (DSP) बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ज्ञानेश्वरी यादव का अभिनंदन करते हुए यह घोषणा की।

कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं की 53 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खास बात यह रही कि यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था और उन्होंने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। वह छत्तीसगढ़ से कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भाग लेने वाली एकमात्र खिलाड़ी थीं।

ASI से DSP तक का सफर
ज्ञानेश्वरी यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का निर्णय लिया है। प्रमोशन के बाद वह उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त होंगी।

Read More Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग

30 लाख की सम्मान राशि भी मिलेगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल

'सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ी सफलता'
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनुशासन, कठिन परिश्रम और मजबूत संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी सफलता से खेलों के प्रति नई पीढ़ी का उत्साह बढ़ेगा।

खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही सरकार 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।

Tags:

Latest News

सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी