रायगढ़: खदान के लिए अधिग्रहित भूमि के सर्वे में खेल, 9 लाख का मुआवजा 69 लाख पहुंचा; जो मकान था ही नहीं, उसका भी बंटा पैसा

रायगढ़: खदान के लिए अधिग्रहित भूमि के सर्वे में खेल, 9 लाख का मुआवजा 69 लाख पहुंचा; जो मकान था ही नहीं, उसका भी बंटा पैसा

  • 2017-18 के पहले सर्वे में खारिज निर्माण, 2022-23 में मान लिए गए पुराने
  •  एक ही मकान से कागजों में निकले तीन नाम, 2.40 करोड़ का हुआ भुगतान
  • जमीन पर सिर्फ मिट्टी का घर, लेकिन मूल्यांकन सूची में 69 लाख रुपए पास

 

रायपुर/रायगढ़

रायगढ़ जिले में एनटीपीसी की तिलईपाली कोयला खदान के लिए अधिग्रहित भूमि के सर्वे और मुआवजे में घालमेल के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2017-18 में जो मुआवजा तय किया गया था, 2022-23 में दोबारा सर्वे होने पर वह कई गुना बढ़ गया। हमारी दस्तावेजी पड़ताल में ऐसे कई रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

तिलईपाली खदान के लिए चार पंचायतों के आठ गांव- तिलईपाली, बिछिनारा, नयारामपुर, कुदुरमोहा, रायकेरा, चोटीगुड़ा, अजीतगढ़ और साल्हेपाली की भूमि अधिग्रहित की गई है। दोनों सर्वे राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी और आरईएस के इंजीनियरों की मौजूदगी में हुए थे। इसके बावजूद परिसंपत्तियों के मूल्यांकन और स्वामित्व को लेकर दस्तावेजों में भारी विरोधाभास दिखाई देता है।

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

 

जमीनी सच्चाई: मिट्टी का पुराना घर और मुआवजा 69 लाख

 

तिलईपाली के टीपीएच-505 (आबादी भूमि) पर अमीर राठिया काबिज हैं। पुराने सर्वे और मूल्यांकन में इनका मुआवजा लगभग 9 लाख 37 हजार रुपए निर्धारित था। नए सर्वे के बाद यह राशि बढ़कर लगभग 69 लाख रुपए हो गई। भास्कर ने जब घर पहुंचकर स्थिति देखी, तो वहां मिट्टी का पुराना मकान और खपरैल की छत मिली।

मुआवजा मिलने के बाद अमीर के खाते से 49 लाख 50 हजार रुपए खगेश्वर गुप्ता के दो परिजनों के खातों में स्थानांतरित किए गए। अमीर ने खगेश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

 

पहले सर्वे में खारिज, दूसरे में पुराना मानकर बांटे 16.48 लाख

 

केस-1:तिलईपाली के देहरीलाल गुप्ता (मकान क्रमांक टीपीएच-573)। पहले सर्वे में तीन बरामदों को 15 जनवरी 2018 के बाद निर्मित बताकर मुआवजे से बाहर किया गया था। लेकिन 2022-23 के सर्वे में इन्हीं बरामदों को पुराने निर्माण के रूप में स्वीकार कर उनके लिए 16 लाख 48 हजार 800 रुपए अतिरिक्त जोड़ दिए गए। एक ही निर्माण पर दो अलग-अलग निष्कर्ष कैसे सामने आए, यह सवाल दस्तावेजों से उठता है।

 

पुराने सर्वे में उल्लेख नहीं, बाद में एक ही मकान में शामिल तीन नाम

 

केस-2:पुराने सर्वे और मूल्यांकन सूची में टीपीएच-587 के बाद सूची में टीपीएच-600 दर्ज है। टीपीएच-588-ए का उल्लेख सूची में नहीं मिलता। हालांकि बाद की प्रक्रिया में चुत्रीलाल गुप्ता के साथ उनकी पत्नी लीलावती (588-बी) और पुत्र राजेश गुप्ता (588-सी) के नाम पर भी मुआवजा स्वीकृत हुआ। तीनों को मिलाकर लगभग 2.40 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ। ये प्रविष्टियां बाद में किस आधार पर जोड़ी गईं, इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार किया।

 

प्रशासन के प्रमाणित पत्रक पर भुगतान किया: एनटीपीसी

 

इस मामले में एनटीपीसी का कहना है कि उसने प्रशासन द्वारा प्रमाणित मुआवजा पत्रक के आधार पर ही भुगतान किया है और सर्वे प्रक्रिया में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।

 

एसडीएम बोले- शिकायत पर जांच होगी

 

एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा, "मुझे मुआवजा बढ़ाए जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मैं दस्तावेज देखकर ही कुछ बता सकूंगा।"

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग