Dhamtari News: ग्राहक बनकर आया शातिर, ज्वेलर्स की दुकान से 4.45 लाख के सोने के ईयररिंग लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

Dhamtari News: ग्राहक बनकर आया शातिर, ज्वेलर्स की दुकान से 4.45 लाख के सोने के ईयररिंग लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राहक बनकर पहुंचे एक शातिर युवक ने ज्वेलर्स की दुकान से 4.45 लाख रुपये कीमत के सोने के ईयररिंग चोरी कर लिए और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राहक बनकर पहुंचा, जेवर देखने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
यह मामला नगरी थाना क्षेत्र के नगरी बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में पहुंचा और दुकानदार से सोने के ईयररिंग दिखाने को कहा। दुकानदार जब उसे अलग-अलग डिजाइन दिखाने में व्यस्त था, तभी आरोपी ने मौका देखकर काउंटर पर रखे जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।

9 जोड़ी सोने के ईयररिंग लेकर हुआ फरार
दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर होते ही आरोपी 9 नग (जोड़ी/पीस) सोने के ईयररिंग लेकर दुकान से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने काउंटर पर रखे जेवरों की गिनती की तो चोरी का पता चला। आसपास तलाश की गई, लेकिन तब तक आरोपी भीड़ में गायब हो चुका था।

Read More बच्चा चोरी की अफवाह या चंदा वसूली का विवाद? पांच महिलाओं को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

4.45 लाख रुपये का नुकसान
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चोरी हुए सोने के ईयररिंग की कुल कीमत करीब 4 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकान संचालक ने तत्काल नगरी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Read More ऐसा क्यों...शासन ने माना भ्रष्टाचार, 10 सवालों के जवाब दबाकर बैठे रहे सिद्दीकी; दो अफसरों को सजा, पर मुख्य आरोपी को अभयदान 

CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज की मदद ली जा रही है।

व्यापारियों में बढ़ी चिंता
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags:

Latest News

दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए
ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद
देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, खमतराई में 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज
कांकेर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, धमतरी से आरोपी गिरफ्तार; किशोरी सकुशल बरामद
तबादलों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, छह महीने तक नहीं बदले जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमन साहू की मौत के बाद हंगामा, कुरेली के 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई
राज्योत्सव में रेलवे का जलवा, ट्रेन चलाने से लेकर VR गेम तक का रोमांच, SECR के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान
रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है
स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी