चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रीलबाजी, युवतियों का खतरनाक स्टंट वायरल

चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रीलबाजी, युवतियों का खतरनाक स्टंट वायरल

बिलासपुर : सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की चाह में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने का एक और मामला बिलासपुर में सामने आया है । शहर के व्यस्त कोनी-सेंदरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

वीडियो में कार सवार युवतियां चलते वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं । इस लापरवाही को लेकर अब लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर खतरनाक स्टंट

Read More कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........

जिस मार्ग पर यह घटना हुई, वहां गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, आईटीआई सहित कई बड़े शिक्षण संस्थान स्थित हैं । दिनभर इस सड़क पर विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों की भारी आवाजाही रहती है । ऐसे व्यस्त मार्ग पर चलती कार में इस तरह की स्टंटबाजी न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती थी । हैरानी की बात यह भी है कि इसी मार्ग पर कोनी थाना स्थित है, इसके बावजूद युवतियां बेखौफ होकर चलती कार में रील बनाती रहीं ।

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

पीछे चल रही कार से बनाया गया वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए संबंधित वाहन चालक और रील बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है ।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने कहा कि चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना बेहद खतरनाक और कानूनन गलत है । यह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है और इससे वाहन में बैठे लोगों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है । उन्होंने बताया कि यदि जांच में इस तरह की गतिविधि में नाबालिग शामिल पाए जाते हैं, तो उनके अभिभावकों को थाने बुलाकर समझाइश दी जाएगी और माफीनामा भरवाया जाएगा । यदि भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

सोशल मीडिया की होड़ पड़ रही भारी

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सड़क, रेलवे ट्रैक और सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंट और रील बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । पुलिस बार-बार चेतावनी दे रही है कि कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है ।

पुलिस ने की युवाओं से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं से अपील कि है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए जोखिम भरे स्टंट करने से बचें । यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें, ताकि सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बनी रहें ।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश