Raipur News: 191 किलो गांजा, ट्रक और दो तस्कर… रायपुर पुलिस ने तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कसा शिकंजा

Raipur News: 191 किलो गांजा, ट्रक और दो तस्कर… रायपुर पुलिस ने तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कसा शिकंजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 191 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 19.10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस और ANTF की टीम ने अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर एक अशोक लीलैंड ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया।

पश्चिम बंगाल के दो तस्कर गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक में सवार मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम, दोनों निवासी पश्चिम बंगाल, को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Read More जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

नशे के खिलाफ अभियान जारी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तरह के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश