स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी

स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी

जांजगीर-चांपा : स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में अब एक जरूरी पहल हकीकत में होने लगी है। जिन सरकारी स्कूलों में बालिकाओं को अलग शौचालय की सुविधा नहीं होने से रोजाना असुविधा झेलनी पड़ती थी, वहां अब इस समस्या को दूर करने की तैयारी है। जिले में 122 बालिका शौचालयों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसकी पहली कड़ी जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत बगडबरी में पूरी हो चुकी है। यहां प्राथमिक शाला में जिले का पहला बालिका शौचालय बनकर तैयार हो गया है।

अब तक कई सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए पृथक शौचालय नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर छोटी कक्षाओं की बच्चियों के लिए यह समस्या अधिक संवेदनशील थी। कई बार मूलभूत सुविधा के अभाव में छात्राओं को असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ता था। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना के तहत बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।

4.30 लाख में तैयार हुआ पहला शौचालय

Read More शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई

बगडबरी प्राथमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 4 लाख 30 हजार 829 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। निर्माण पूरा होने के साथ ही स्कूल की छात्राओं को अलग शौचालय की सुविधा मिल गई है। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि स्कूलों में बालिकाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में जिले की पहली ठोस पहल है।

Read More बस्तर जल संसाधन विभाग में करोड़ों का घोटाला: बजट की 90% राशि डकारी, बिना सिंचाई योजना सिर्फ स्टॉप डैम-एनीकट के निर्माण में हो रही भारी लूट

सुविधा के साथ ग्रामीणों को रोजगार

इस निर्माण की खास बात यह भी रही कि इससे स्थानीय श्रमिकों को रोजगार का अवसर मिला। निर्माण कार्य के दौरान कुल 196 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ। तकनीकी सहायक ने निर्माण के लिए ले-आउट तैयार किया, जबकि रोजगार सहायक ने मस्टररोल जारी कर श्रमिकों के माध्यम से काम कराया। इस तरह एक ही पहल से स्कूल की जरूरत पूरी होने के साथ ग्रामीण श्रमिक परिवारों को भी काम मिला।

अब 121 स्कूलों को सुविधा का इंतजार

बगडबरी में जिले का पहला बालिका शौचालय तैयार होने के बाद अब शेष स्कूलों में भी निर्माण की राह खुल गई है। जिले में कुल 122 शौचालय बनाने की पहल की गई है। ऐसे में आने वाले समय में अन्य सरकारी स्कूलों की छात्राओं को भी अलग शौचालय की सुविधा मिलने की उम्मीद है। जरूरत इस बात की है कि निर्माण कार्य समय पर पूरे हों और तैयार सुविधाओं का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि बेटियों को स्कूल में पढ़ाई के दौरान किसी बुनियादी जरूरत के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

Tags:

Latest News

रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है
स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़ में दो हाथियों का आतंक, 6 महीने में 14 लोगों की मौत, सूरजपुर-बलरामपुर सीमा पर दो ग्रामीणों को कुचलकर मारा
खनिज संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले
4 साल तक पुलिस को छकाता रहा, गाजियाबाद से दबोचा गया 33 टन स्क्रैप का मास्टरमाइंड
MBBS इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
3 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
बिना लाइसेंस बेटे को बाइक देना पिता को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल, दोषी बेटे को 5 साल का सश्रम कारावास
निगम के रिकॉर्ड में जिंदा इंसान को बना दिया मुर्दा, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से मचा हड़कंप
अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और डाउनलोड करें पासबुक, जानें पूरा तरीका
कान का दर्द लेकर पहुंची थी महिला, दिल के इलाज के दौरान गई जान, श्रीराम केयर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग