4 साल तक पुलिस को छकाता रहा, गाजियाबाद से दबोचा गया 33 टन स्क्रैप का मास्टरमाइंड

4 साल तक पुलिस को छकाता रहा, गाजियाबाद से दबोचा गया 33 टन स्क्रैप का मास्टरमाइंड

कबीरधाम : ट्रक पलटने की घटना को हादसे का रूप देकर 33.290 मीट्रिक टन स्टील स्क्रैप गायब करने की साजिश रची गई थी। हरियाणा से ओडिशा जा रहे ट्रक को चिल्फी घाटी में पलटाकर उसमें लोड स्क्रैप की हेराफेरी की गई। इस सुनियोजित साजिश का मुख्य आरोपी रमाकांत उर्फ मोनू पाण्डेय (35) घटना के बाद से ही फरार था। करीब चार साल तक पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार वह गाजियाबाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

हादसे की आड़ में गायब कर दिया 33 टन माल

मामला 30 अगस्त 2022 का है। राजस्थान नंबर के ट्रक क्रमांक आरजे 05 जीबी 5730 में हरियाणा के रोहतक से 33.290 मीट्रिक टन स्टील स्क्रैप लोड कर टाटा स्टील, कलिंग नगर (ओडिशा) भेजा गया था। कंपनी ने ट्रक का 94 हजार रुपये किराया भी वाहन मालिक के बैंक खाते में जमा करा दिया था। लेकिन तय समय पर ट्रक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा। कंपनी ने पतासाजी शुरू की तो चिल्फी घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हालत में लावारिस मिला। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। ट्रक में लोड 33.290 टन स्क्रैप में से महज 8 टन ही बचा था, जबकि बाकी माल गायब था।

Read More कोटा के जल संसाधन विभाग,निर्माण के नाम पर भारी गड़बड़ी: फाइलों से गायब हुआ 'काजवे' शब्द; कूटरचना पर पर्दा डालकर आरोपी को दिया संरक्षण....

तीन आरोपी पहले पकड़े गए, मास्टरमाइंड चार साल तक रहा फरार

Read More बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप

पुलिस की जांच में हिमांशु राजपूत, धर्मेंद्र कुमार और पवन राजपूत की भूमिका सामने आई। पुलिस ने तीनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ और जांच में रमाकांत उर्फ मोनू पाण्डेय को पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया गया। घटना के बाद से ही वह फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

घेराबंदी कर गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसके संभावित ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने यूपी के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में दबिश दी और मोनू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय न्यायालय से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे कबीरधाम लाई। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Tags:

Latest News

स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़ में दो हाथियों का आतंक, 6 महीने में 14 लोगों की मौत, सूरजपुर-बलरामपुर सीमा पर दो ग्रामीणों को कुचलकर मारा
खनिज संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले
4 साल तक पुलिस को छकाता रहा, गाजियाबाद से दबोचा गया 33 टन स्क्रैप का मास्टरमाइंड
MBBS इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
3 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
बिना लाइसेंस बेटे को बाइक देना पिता को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल, दोषी बेटे को 5 साल का सश्रम कारावास
निगम के रिकॉर्ड में जिंदा इंसान को बना दिया मुर्दा, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से मचा हड़कंप
अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन और डाउनलोड करें पासबुक, जानें पूरा तरीका
कान का दर्द लेकर पहुंची थी महिला, दिल के इलाज के दौरान गई जान, श्रीराम केयर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, लिव-इन रिश्तों पर लागू होंगे नए नियम?