Chhattisgarh News: मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर बनीं लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया रैंक-4 के साथ चमकी प्रदेश की पहचान

Chhattisgarh News: मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर बनीं लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया रैंक-4 के साथ चमकी प्रदेश की पहचान

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। ग्राम टेढ़ाधौरा की सुप्रिया ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सुप्रिया का चयन एसएससी (डब्ल्यू) टेक-66 एंट्री के माध्यम से हुआ। उन्हें 17 एसएसबी बोर्ड, बेंगलुरु से अनुशंसा प्राप्त हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स वैकेंसी में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। यह रैंकिंग उन्हें देशभर के अभ्यर्थियों के बीच शीर्ष स्थानों में स्थापित करती है।

शिक्षा की बात करें तो सुप्रिया ने बिलासपुर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, तारबहार से स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एनसीसी में सक्रिय भागीदारी की और ‘C’ सर्टिफिकेट अर्जित किया, जिसने उनके भीतर सैन्य सेवा के प्रति समर्पण को और मजबूत किया।

Read More अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान

बचपन से ही वर्दी पहनने का सपना देखने वाली सुप्रिया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई को देती हैं। उनके पिता वैदेही शरण सिंह श्रीनेत और माता संतोषी सिंह श्रीनेत ने हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया। पारिवारिक सहयोग और निरंतर मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

Read More छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....

उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने भी शुभकामनाएं देते हुए इसे राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अब सुप्रिया प्रशिक्षण अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में एक अधिकारी के रूप में देशसेवा का दायित्व संभालेंगी। मुंगेली की इस बेटी की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत, तो छोटे गांव से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप