गरीब उपभोक्ताओं पर सख्ती, बड़े बकायेदारों पर मेहरबानी, बिजली कंपनी की कार्रवाई पर उठे सवाल

गरीब उपभोक्ताओं पर सख्ती, बड़े बकायेदारों पर मेहरबानी, बिजली कंपनी की कार्रवाई पर उठे सवाल

रायपुर: प्रदेश में बिजली कंपनी की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर जहां करीब तीन लाख गरीब उपभोक्ताओं के घरों से बिजली मीटर उखाड़ दिए गए, वहीं दूसरी ओर नेताओं, अफसरों और उनके क्लबों पर लगभग 3000 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया होने के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजली कंपनी के अनुसार, मीटर हटाने की यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई, जिन पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था। इन उपभोक्ताओं से 175 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली होनी है। कंपनी का कहना है कि पहले नोटिस जारी किए गए, फिर कनेक्शन काटे गए और भुगतान न होने पर मीटर हटाए गए।

नई समाधान योजना की शुरुआत
बिजली कंपनी ने अब बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए समाधान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत मीटर रीडर उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क करेंगे, बकाया बिल की जानकारी देंगे और यदि किसी प्रकार की शिकायत होगी तो उसका समाधान अधिकारियों द्वारा कराया जाएगा। बकाया राशि जमा होते ही नया बिजली कनेक्शन तुरंत दिया जाएगा।

Read More 90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित

3000 करोड़ के बकाए ने बढ़ाई परेशानी
उधर, बिजली कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सरकारी विभागों, नेताओं, अफसरों और उनके क्लबों पर करीब 3000 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। आरोप है कि इस राशि की वसूली नहीं हो पाने के कारण कंपनी हर साल बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखती है, जिसका बोझ ईमानदारी से बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ता है। इस पूरे मामले ने बिजली कंपनी की नीति और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना