सुशासन तिहार में अजीबोगरीब फरियाद: शराब की बोतलों पर भी लगाई जाए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो, आवेदन वायरल

सुशासन तिहार में अजीबोगरीब फरियाद: शराब की बोतलों पर भी लगाई जाए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो, आवेदन वायरल

रायपुर/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार अभियान के दौरान जहां लोग सड़क, बिजली, पानी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवेदन दे रहे हैं, वहीं बेमेतरा जिले से एक ऐसी मांग सामने आई है, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुनवारा निवासी एक व्यक्ति ने आबकारी विभाग को आवेदन देकर मांग की है कि सरकारी शराब की बोतलों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीर छापी जाए। यह आवेदन अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आवेदक सतीश मारकंडेय ने अपने आवेदन में लिखा है कि जिस तरह राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रचार सामग्री में मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों की तस्वीरें प्रकाशित की जाती हैं, उसी प्रकार सरकारी शराब की बोतलों पर भी उनकी फोटो लगाई जानी चाहिए। आवेदन में आवेदक ने अपना मोबाइल नंबर और पूरा पता भी दर्ज किया है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस आवेदन की प्रामाणिकता या उस पर किसी कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन आवेदन की कॉपी इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।

प्रदेश में पहले भी सरकारी शिविरों और जनसुनवाई कार्यक्रमों के दौरान कई अनोखी और चौंकाने वाली मांगें सामने आती रही हैं। चाहे पूर्व मुख्यमंत्री Raman Singh के कार्यकाल की ग्राम सुराज यात्रा हो या वर्तमान सरकार का सुशासन तिहार अभियान, ऐसे आवेदन अक्सर लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं। फिलहाल, यह मामला प्रशासनिक से ज्यादा सोशल मीडिया बहस का विषय बन गया है, जहां कुछ लोग इसे व्यंग्य बता रहे हैं तो कुछ इसे व्यवस्था पर कटाक्ष मान रहे हैं।

Read More छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप