1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

जशपुर : महज बिजली बिल की बकाया राशि मांगने पर ढाबा संचालक और उसके बेटे ने कानून को ताक पर रखकर असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। सरकारी कर्मचारी के साथ हुई इस मारपीट ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

1.67 लाख का बकाया बिल बना विवाद की वजह

मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ स्थित मामा ढाबा का है। मिली जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर भूपेंद्र राठौर अपनी टीम के साथ ढाबे में करीब 1 लाख 67 हजार रुपये के बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। विभागीय अधिकारी नियमानुसार बकाया राशि जमा कराने की बात कर रहे थे, लेकिन ढाबा संचालक पंखरासियुस तिर्की इससे नाराज हो गया और अधिकारियों के साथ बहस करने लगा।

Read More सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब

पिता-पुत्र ने खोया आपा, डंडों से किया हमला

Read More बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात

बिल वसूली को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि ढाबा संचालक पंखरासियुस तिर्की के साथ उसका बेटा सोमल तिर्की भी विवाद में शामिल हो गया। दोनों ने कथित तौर पर असिस्टेंट इंजीनियर भूपेंद्र राठौर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लकड़ी के डंडों व अन्य वस्तुओं से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में इंजीनियर के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद घायल असिस्टेंट इंजीनियर ने बगीचा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी ढाबा संचालक पंखरासियुस तिर्की और उसके बेटे सोमल तिर्की को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं : एएसपी

मामले को लेकर जशपुर के एएसपी राकेश कुमार पाटनवार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Tags:

Latest News

PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता
बैलाडीला के अलनार जंगल में 109 पेड़ों की अवैध कटाई, आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड पर उठे सवाल; वन विभाग ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन
धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान
उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 20 घायल
विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका
बिलासपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
रायपुर में आज होगी छत्तीसगढ़-तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, समक्का सागर बैराज और जल विवाद पर होगी चर्चा
स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?
एक थप्पड़ ने ली 17 साल के नौसाद की जान, जबलपुर में पुरानी रंजिश पर ताबड़तोड़ हमला