विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका

विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति पर निगरानी रखने के लिए लागू की गई ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त कदम उठाया है। विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर प्रदेश के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) का नवंबर 2026 का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बार-बार निर्देश और स्मरण पत्र जारी करने के बावजूद संबंधित जिलों के अधिकारियों ने निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। विभाग ने इसे पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता माना है। साथ ही इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार बताया है।

8 और 16 अक्टूबर को मांगी गई थी जानकारी

विभाग ने 8 अक्टूबर 2026 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उन शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी, जो विद्या समीक्षा केंद्र एप पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों को गूगल शीट उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें संबंधित कर्मचारियों का विवरण अपडेट करना था।

Read More छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर

इसके बाद 3 नवंबर को संचालनालय ने स्मरण पत्र जारी कर रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बावजूद 17 जिलों के अधिकारियों ने मांगी गई जानकारी नहीं भरी।

Read More 5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़

इसी तरह 16 अक्टूबर को विभाग ने उन सरकारी स्कूलों की सूची भी मांगी थी, जहां एक भी कार्यरत शिक्षक या कर्मचारी वीएसके एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा है। इस संबंध में 4 नवंबर को दोबारा स्मरण पत्र जारी किया गया। इसके बाद भी 10 जिलों के अधिकारियों ने गूगल शीट में जानकारी अपडेट नहीं की।

इन 19 जिलों के DEO का वेतन रोका गया

विभागीय कार्रवाई की जद में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा समेत प्रदेश के 19 जिले आए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • रायपुर

  • दुर्ग

  • नारायणपुर

  • सरगुजा

  • कोंडागांव

  • गरियाबंद

  • जांजगीर-चांपा

  • बलरामपुर-रामानुजगंज

  • सूरजपुर

  • धमतरी

  • कोरबा

  • कबीरधाम

  • बस्तर

  • मुंगेली

  • सुकमा

  • बालोद

  • दंतेवाड़ा

  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

  • कोरिया

इनमें नारायणपुर, सरगुजा, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरबा और दंतेवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां से दोनों श्रेणियों की जानकारी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

DPI ने माना गंभीर लापरवाही

लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश में अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि बार-बार निर्देश देने और स्मरण पत्र जारी करने के बाद भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराना गंभीर लापरवाही है। विभाग ने इसे अधिकारियों के पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता माना है।

आदेश की प्रतिलिपि सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला कलेक्टरों और कोषालय अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विभाग अब वीएसके एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था की नियमित निगरानी करेगा और लंबित जानकारियां उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देगा।

Tags:

Latest News

PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता
बैलाडीला के अलनार जंगल में 109 पेड़ों की अवैध कटाई, आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड पर उठे सवाल; वन विभाग ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन
धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान
उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 20 घायल
विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका
बिलासपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
रायपुर में आज होगी छत्तीसगढ़-तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, समक्का सागर बैराज और जल विवाद पर होगी चर्चा
स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?
एक थप्पड़ ने ली 17 साल के नौसाद की जान, जबलपुर में पुरानी रंजिश पर ताबड़तोड़ हमला