रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र

रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र

बिलासपुर : सड़क पर बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जिंदगी पर भारी पड़ गई। मस्तूरी में सोमवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार तीन लोगों को ऐसी टक्कर मारी कि बाइक चला रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे पिता और उनका आठ वर्षीय मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे गांव

जानकारी के अनुसार ग्राम रिस्दा निवासी सोमनाथ श्रीवास (40) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव के ही राकेश यादव के आठ वर्षीय बेटे शौर्य की तबीयत खराब थी। सोमवार को राकेश के आग्रह पर सोमनाथ अपनी बाइक से राकेश और उसके बेटे को लेकर इलाज के लिए बिलासपुर आए थे। डॉक्टर से जांच कराने के बाद तीनों शाम को बाइक से अपने गांव रिस्दा लौट रहे थे।

Read More लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार

हाईवा की टक्कर से पहियों के नीचे आया किसान

Read More छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर

तीनों अभी मस्तूरी पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे सोमनाथ सड़क पर गिरकर सीधे हाईवा के पहियों की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे राकेश यादव और उसका आठ वर्षीय बेटा शौर्य उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आई।

मासूम समेत पिता अस्पताल में भर्ती

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लहूलुहान हालत में पड़े पिता-पुत्र को तत्काल बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने मृतक सोमनाथ के शव को शवागार भिजवाया। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

Tags:

Latest News

अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला दरोगा रश्मि गौतम की अचानक मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिलीं बेहोश
रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र
रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम का भंडाफोड़, गोल बाजार से 236 डिब्बे जब्त, 1.25 लाख का माल बरामद
PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता
बैलाडीला के अलनार जंगल में 109 पेड़ों की अवैध कटाई, आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड पर उठे सवाल; वन विभाग ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन
धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान
उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 20 घायल
विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका