धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान

धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान

बालोद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत बालोद जिले के लिए बेहद शानदार रही। खरीदी अभियान के पहले ही दिन बालोद जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिले के 130 धान उपार्जन केंद्रों में सुचारू व्यवस्था और किसानों की सक्रिय भागीदारी के चलते पहले दिन कुल 750 किसानों से 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इस उपलब्धि के पीछे कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश की कुल खरीदी में बालोद की 12.27 प्रतिशत हिस्सेदारी

मार्कफेड की 15 नवंबर की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के पहले दिन पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 20,282.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इसमें बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 12.27 प्रतिशत रही। प्रदेश में सबसे अधिक 2,658.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर राजनांदगांव पहले स्थान पर रहा, जबकि 2,489.08 मीट्रिक टन के साथ बालोद दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं, महासमुंद जिला 2,087.64 मीट्रिक टन के साथ तीसरे और धमतरी जिला 1,998.32 मीट्रिक टन धान खरीदी के साथ चौथे स्थान पर रहा। पहले ही दिन मिली इस सफलता से जिले में धान खरीदी की बेहतर तैयारियों और प्रशासनिक सक्रियता का पता चलता है।

Read More रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक

90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने अपनाया डिजिटल माध्यम

धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले में डिजिटल व्यवस्था की प्रभावशीलता भी देखने को मिली। किसानों की सुविधा के लिए जारी किए गए कुल 848 टोकन के माध्यम से 3,074.06 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित थी। इनमें से 792 टोकन किसानों ने स्वयं 'तुंहर टोकन' मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त किए, जबकि 56 टोकन सेवा सहकारी समितियों द्वारा जारी किए गए।

Read More जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप

आंकड़ों के अनुसार, ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने वाले 698 किसानों ने 2,294.40 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया। वहीं, समितियों के माध्यम से टोकन प्राप्त करने वाले 52 किसानों ने 194.68 मीट्रिक टन धान बेचा। इससे स्पष्ट है कि जिले के किसान धान बिक्री के लिए डिजिटल सुविधाओं को तेजी से अपना रहे हैं।

किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में पुख्ता इंतजाम

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले के सभी 130 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उपार्जन केंद्रों में बारदाना, तौल मशीन, पेयजल, छाया सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और किसानों को होने वाली परेशानियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पारदर्शी और किसान हितैषी खरीदी पर प्रशासन का जोर

जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाना है। डिजिटल टोकन व्यवस्था से लेकर उपार्जन केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं तक प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

धान खरीदी के पहले ही दिन प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करना बालोद जिले के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिली है, बल्कि आगामी दिनों में धान खरीदी अभियान को और अधिक सफल बनाने की उम्मीद भी बढ़ी है।

Tags:

Latest News

PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता
बैलाडीला के अलनार जंगल में 109 पेड़ों की अवैध कटाई, आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड पर उठे सवाल; वन विभाग ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन
धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल; 750 किसानों से खरीदा गया 2489 मीट्रिक टन धान
उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 20 घायल
विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका
बिलासपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
रायपुर में आज होगी छत्तीसगढ़-तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, समक्का सागर बैराज और जल विवाद पर होगी चर्चा
स्वेच्छानुदान की रेवड़ी या दीपावली का तोहफा?
एक थप्पड़ ने ली 17 साल के नौसाद की जान, जबलपुर में पुरानी रंजिश पर ताबड़तोड़ हमला