हसदेव नदी के बैराज में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

हसदेव नदी के बैराज में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

जांजगीर-चांपा : हसदेव नदी के बैराज में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी के बीच एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया। बैराज के पास पहुंचे ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

सुबह घूमने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा शव

ग्राम कुदरी स्थित हसदेव नदी बैराज के पास बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैरती एक युवक के शव पर पड़ी। सरपंच पति आर के यादव के अनुसार ग्रामीणों ने पहले आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

Read More सराफा कारोबारी पर हमला, 30 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने और डेढ़ लाख नकद लूटकर फरार हुए बदमाश, साइबर टीम समेत तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी

कपड़ों की तलाशी में भी नहीं मिला पहचान का सुराग

Read More नकली नोटों का खेल बेनकाब, प्रिंटर से छाप रहे थे 500 और 100 के जाली नोट, बाजार में खपाने की थी तैयारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चांपा के बीडीएम अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल शव अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।

पीली टी-शर्ट और काली पैंट से पहचान की कोशिश

मृतक की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव की तस्वीर आसपास के थानों के प्रभारियों को भेजी है। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टो की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि किसी लापता व्यक्ति से शव का मिलान किया जा सके।

मौत कैसे हुई, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

पहचान में मदद की अपील

चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने इस युवक को पहचानता है या उसके लापता होने की जानकारी रखता है, तो तत्काल चांपा थाने को सूचना दे। पुलिस का कहना है कि आम लोगों से मिलने वाली जानकारी मृतक की पहचान तक पहुंचने में अहम साबित हो सकती है। 

Tags:

Latest News

महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा
सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.740 बल्क लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला
हसदेव नदी के बैराज में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का देना होगा शपथपत्र
बाफना हाउस मामला: अंतिम संस्कार से पहले शव पर दिखे संदिग्ध निशान, प्राइवेट पार्ट में सूजन और कॉटन मिलने का दावा
असम में बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कैबिनेट ने सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी
कार की जिद में खुद ही बन गया अपहर्ता, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती, चार घंटे की तलाश के बाद सेलर में मिला
नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद
कुरेली सब-स्टेशन बवाल: मुख्य आरोपी पुलिस ही पकड़ से बाहर, राजनैतिक दबाव में एक ही परिवार के 7 लोग जेल में
नेशनल हाईवे-130 पर मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरे मामा-भांजा, पीछे से आए हाइवा ने कुचला, 1 की मौत
सालों का कब्जा, पक्की दुकान और बिजली बिल भी नहीं आए काम, हाईकोर्ट ने 9 दुकानदारों को दिया झटका