राहुल दौरा खत्म, कांग्रेस में नया घमासान शुरू! पोस्टरों से चेहरे गायब होने पर मचा बवाल, हाईकमान तक पहुंची शिकायत

राहुल दौरा खत्म, कांग्रेस में नया घमासान शुरू! पोस्टरों से चेहरे गायब होने पर मचा बवाल, हाईकमान तक पहुंची शिकायत

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद पार्टी के भीतर पोस्टर को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों में प्रदेश के सह-प्रभारियों की तस्वीरें नहीं होने पर संगठन के भीतर नाराजगी बढ़ गई है। मामले को लेकर पार्टी नेतृत्व तक शिकायत पहुंचने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सह-प्रभारी सजरिता लेतफलांग, संपत कुमार और विजय जांगिड़ ने पोस्टरों में अपनी अनदेखी को लेकर आपत्ति जताई है। सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के सामने भी उठाया गया। सह-प्रभारियों का मानना है कि प्रदेश स्तर के इतने बड़े कार्यक्रम में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी के बावजूद उन्हें उचित स्थान नहीं दिया गया।image-9_1782118669

राहुल गांधी के दौरे के दौरान लगाए गए कई पोस्टरों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व महापौर एजाज ढेबर की तस्वीरें प्रमुखता से दिखाई दीं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें अपेक्षाकृत छोटे आकार में नजर आईं। इसे लेकर पार्टी के भीतर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Read More मां की मौत के दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी, हाई कोर्ट ने दिया 30 दिन में निर्णय का निर्देश

राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ भी संवाद किया। कार्यक्रम के बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।comp-2_1782119372

Read More नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल

हालांकि राहुल गांधी का दौरा संगठनात्मक मजबूती और प्रशिक्षण शिविर को लेकर था, लेकिन अब चर्चा का केंद्र पोस्टर विवाद बन गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर प्रभाव और शक्ति संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त