मानसून बना मौत का मौसम! करैत के कहर से 3 दिन में 6 मौतें, दो मासूम भाइयों की भी गई जान

मानसून बना मौत का मौसम! करैत के कहर से 3 दिन में 6 मौतें, दो मासूम भाइयों की भी गई जान

अंबिकापुर/बलरामपुर/जशपुर। सरगुजा संभाग में मानसून के साथ जहरीले सांपों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में सर्पदंश से छह लोगों की मौत होने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ताजा मामलों में बलरामपुर जिले के दो मासूम सगे भाइयों और जशपुर की एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। तीनों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के मौसम में घरों और आंगनों में जहरीले सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे रात में जमीन या खाट पर सोने वाले लोगों पर सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है।

खाट पर सो रहे दो भाइयों को करैत ने डसा
बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव में गुरुवार देर रात 9 वर्षीय विकास नगेशिया और उसका 3 वर्षीय भाई विक्रांत नगेशिया घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे विकास को शरीर में तेज दर्द महसूस हुआ और उसकी नींद खुल गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खाट पर जहरीला करैत सांप दिखाई दिया। घबराए परिजन दोनों बच्चों को तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पहले बड़े भाई विकास की मौत हो गई, जबकि आईसीयू में भर्ती छोटे भाई विक्रांत ने भी कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया।सांप के काटने से 9 साल का विकास नगेशिया की मौत हो गई।

जशपुर में महिला की भी नहीं बच सकी जान
इसी तरह जशपुर जिले के डोकड़ा गांव निवासी 43 वर्षीय सेबेपितया को 30 जून की रात उस समय सांप ने काट लिया, जब वह घर में चटाई बिछाकर सो रही थी। परिजनों ने कमरे में करैत सांप देखा और तुरंत महिला को फरसाबहार अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Read More छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ

लगातार बढ़ रहे सर्पदंश के मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मानसून के दौरान खेतों और जंगलों से निकलकर सांप रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाओं में तेजी आती है। इससे पहले भी पिछले तीन दिनों में बलरामपुर के डंभाटोली गांव में पिता-पुत्री तथा सरगुजा के लखनपुर में 13 वर्षीय एक किशोरी की करैत के काटने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने, रात में जमीन पर न सोने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

Read More स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप