आरटीई का सिंडिकेट: गरीब बच्चों के हक पर डाका, मुनाफे के लिए निजी स्कूलों ने खेला आंकड़ों का खेल

आरटीई का सिंडिकेट: गरीब बच्चों के हक पर डाका, मुनाफे के लिए निजी स्कूलों ने खेला आंकड़ों का खेल

बिलासपुर | शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून गरीब और वंचित तबके के बच्चों के लिए बनाया गया था, ताकि वे भी बड़े और प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में तालीम हासिल कर सकें। लेकिन बिलासपुर संभाग में शिक्षा माफियाओं ने इसे शासन से पैसा ऐंठने और अपनी तिजोरी भरने का जरिया बना लिया है। नियम के मुताबिक हर निजी स्कूल को एंट्री लेवल की 25% सीटें आरटीई के तहत आरक्षित करनी होती हैं, लेकिन यहां एक बड़ा 'आंकड़ों का खेल' सामने आया है। संभाग के 8 जिलों के 271 निजी स्कूलों में आरटीई एडमिशन में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई है।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग में खुलासा हुआ है कि स्कूलों ने नियमों को ताक पर रखकर दोहरे तरीके से सिस्टम को चूना लगाया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए 7 दिनों के भीतर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) का अल्टीमेटम दिया है।

 

Read More छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के 2500 करोड़ के टेंडर में बड़ा फर्जीवाड़ा चीफ इंजीनियर ने दिया इस्तीफा

मुनाफे और मनमानी का डबल गेम: ऐसे समझिए पूरा खेल

Read More थाने के सामने नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा: 3 मासूम बच्चों को हाईवे पर बैठाया, पुलिस से गाली-गलौज; घंटों चला हंगामा

 

गड़बड़ी मुख्य रूप से दो स्तरों पर की गई है:

 

छुटभैये स्कूलों का 'फंडिंग' लालच:

 150 से ज्यादा छोटे निजी स्कूलों ने अपनी कुल दर्ज छात्र संख्या बढ़ाकर दिखा दी। मकसद साफ था— आरटीई के तहत ज्यादा से ज्यादा एडमिशन दिखाकर शासन से प्रति छात्र मिलने वाली फीस प्रतिपूर्ति (Reimbursement) की मोटी रकम डकारना।

 

बड़े स्कूलों की सीट बचाओ साजिश:

 

 वहीं, 100 से ज्यादा बड़े और नामी स्कूलों ने जानबूझकर अपनी कुल छात्र संख्या कम बताई। ताकि 25% के कोटे के तहत उन्हें कम गरीब बच्चों को एडमिशन देना पड़े और वे अपनी बाकी सीटें सामान्य कोटे के तहत भारी-भरकम फीस और डोनेशन पर बेच सकें। उदाहरण के लिए, जहां 25 सीटों वाले सेक्शन में 6 बच्चों को लेना था, वहां महज 1 या 2 बच्चों को ही लिया गया।

 

नियमों की उड़ी धज्जियां: हैरान करने वाले मामले

 

आंकड़ों की बाजीगरी ऐसी कि गणित भी फेल हो जाए:

 सिरगिट्टी: एक निजी स्कूल में 70 सीटों पर भर्ती हुई। नियम से यहां आरटीई के 17 बच्चे होने थे, लेकिन शासन से पैसा लेने के चक्कर में 40 बच्चों को आरटीई में घुसा दिया गया।

 

चकरभाठा:यहां तो हद ही हो गई। स्कूल में कुल सीटें 20 हैं, लेकिन आरटीई के तहत 24 बच्चों को प्रवेश दे दिया गया।

 

बेलतरा:

 एक स्कूल ने 44 बच्चों की भर्ती दिखाई और कमाल की बात ये है कि सभी 44 बच्चों को आरटीई के तहत दर्ज बता दिया गया।

गड़बड़ी में बिलासपुर संभाग में टॉप पर

घोटाले के इस पूरे नेक्सस में बिलासपुर जिला सबसे आगे है। जिले के 629 स्कूलों में आरटीई लागू है, जिनमें से अकेले 89 स्कूलों में अनियमितता पकड़ी गई है।

 

 

जिलेवार संदिग्ध स्कूलों की सूची 

 

file_00000000c914720bb51d15f9bf86ad0f

 

 

7 दिन में रिपोर्ट तलब, मान्यता रद्द होने की चेतावनी

 

घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप है। पूरे संभाग में जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) के नेतृत्व में बनी इन टीमों में एक बीईओ (BEO) और एक प्राचार्य को भी शामिल किया गया है।

 

आरटीई के तहत स्कूलों में भर्ती को लेकर गड़बड़ी सामने आई है। सभी 271 संदिग्ध स्कूलों की सूची टीमों को सौंप दी गई है और उनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।

 

आर.पी. आदित्य, संयुक्त संचालक, बिलासपुर संभाग

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हर साल दो बार होगी TET; 2028 तक पास करना जरूरी कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हर साल दो बार होगी TET; 2028 तक पास करना जरूरी
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू: अवैध धर्मांतरण पर सख्त शिकंजा, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- 'अब कानून का डर दिखेगा'
'8 महीने तक किसी को कैसे नहीं लगी भनक?' 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, गुरुकुल स्कूल विवाद में प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
बाल श्रम माफिया पर शिकंजा: 16 बच्चों को बस से छुड़ाया, आरोपी नियोक्ता गिरफ्तार; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
महासमुंद बाल संप्रेषण गृह से 8 किशोर फरार, बिलासपुर हाई कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
दिनदहाड़े थाने के सामने हमला, स्कॉर्पियो को गोलियों से भूना; 7 घायल, हमलावर फरार
सुरक्षा का झांसा देकर सोने के जेवर साफ, बुजुर्ग महिला से करीब 2 लाख की ठगी
Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 बड़े प्लेटफॉर्म पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 'डार्क पैटर्न' के लिए लगा 20 लाख का जुर्माना
560 करोड़ का बैंक घोटाला: कोर्ट में नहीं चली IAS पंकज अग्रवाल की दलील, CBI की दलीलें पड़ीं भारी
भाई से जेल में मुलाकात कर लौट रहे थे... झांसी हाईवे पर हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत
वन विभाग की भर्ती पर बवाल: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आरोप, हाईकोर्ट से लेकर ACB तक पहुंचा मामला
थाने के सामने नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा: 3 मासूम बच्चों को हाईवे पर बैठाया, पुलिस से गाली-गलौज; घंटों चला हंगामा