नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: रायपुर का कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू दोषी करार, 50 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: रायपुर का कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू दोषी करार, 50 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

रायपुर: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा और कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। NDPS कोर्ट के विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत ने NDPS एक्ट के तहत दोष सिद्ध होने पर रवि साहू को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

40 से ज्यादा नहीं, 50 से अधिक संगीन मामलों का आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि साहू पर रायपुर के विभिन्न थानों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गांजा तस्करी, सट्टा-जुआ, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध शराब कारोबार और धमकी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वर्ष 2023 में माना बस्ती में हुई लल्ला बंजारे की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।

राजनीतिक नेटवर्क तक फैला था असर
जांच में यह भी सामने आया कि रवि साहू नगर निगम नेताओं के लिए भीड़ जुटाने, चुनाव के दौरान शराब, पैसा और गुंडों की व्यवस्था कराने जैसे अवैध कामों में भी सक्रिय रहा है, जिससे उसका नेटवर्क और प्रभाव लंबे समय तक बना रहा।

Read More पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

पुलिस की सख्त कार्रवाई और संदेश
रवि साहू की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने सुनियोजित रणनीति अपनाई। उसे मोहल्ले में पैदल घुमाया गया ताकि आम जनता को स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि कानून से कोई भी बड़ा नहीं है। गिरफ्तारी के दौरान उसके समर्थकों द्वारा हिंसा की आशंका को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

छह साथियों सहित सभी दोषी करार
कोर्ट ने रवि साहू समेत उसके छह साथियों को भी दोषी ठहराया है। सभी को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। सजा पाने वालों में कोतवाली निवासी रवि साहू, अनील उर्फ अली जुल्फेकार, संजय उर्फ लेंडी जुल्फेखार और ओडिशा के बलांगीर जिले के गणेश बागर्ती, विक्रम शाह और प्रियवंत कुम्हार शामिल हैं।

कैसे हुआ खुलासा
विशेष लोक अभियोजक भुवन लाल साहू ने बताया कि 4 फरवरी 2025 को पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद कालीबाड़ी चौक में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसे वे बैग में रखकर पुड़िया बनाकर बेच रहे थे।

रवि साहू के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रवि साहू के निर्देश पर गांजा की बिक्री कर रहे थे। कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान और अभियोजन पक्ष की दलीलों को सही मानते हुए न्यायालय ने सभी आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत दोषी करार दिया।

पुलिस का स्पष्ट संदेश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फैसला संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है और ऐसे अपराधों पर सख्ती जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक