प्रेमी के घर रोशनदान में लटकी मिली युवती की लाश, 3 दिन पहले घर छोड़कर गई थी… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 प्रेमी के घर रोशनदान में लटकी मिली युवती की लाश, 3 दिन पहले घर छोड़कर गई थी… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव प्रेमी के घर के कमरे में रोशनदान से फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार निवासी मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि मल्लिका उसके घर पहुंच गई है और उन्हें आकर ले जाने को कहा। हालांकि परिवार ने युवती के स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे वापस लाने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले दो दिनों से प्रेमी के घर पर ही रह रही थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह घर के एक कमरे में उसका शव रोशनदान में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। प्रेमी पक्ष द्वारा कोटवार को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी धनगंवा पहुंचे और प्रेमी व उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Read More गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग