Raipur News : स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त निगम कार्रवाई, नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान पर जुर्माना, मिनी एसटीपी लगाने के निर्देश

Raipur News : स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त निगम कार्रवाई, नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान पर जुर्माना, मिनी एसटीपी लगाने के निर्देश

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। जनशिकायतों के आधार पर किए गए निरीक्षण में नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान भंडार में गंभीर खामियां पाए जाने पर निगम ने जुर्माना लगाया और सुधार के निर्देश जारी किए।

नालियों में कचरा डालने पर नैवेद्य फैक्ट्री पर 10 हजार का जुर्माना 
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को प्राप्त जनशिकायत के बाद नैवेद्य फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। जांच में यह शिकायत सही पाई गई कि फैक्ट्री द्वारा नगर निगम की नालियों में कचरा डाला जा रहा था, जिससे नालियां जाम हो रही थीं।लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक पर 10,000 रुपये का तत्काल जुर्माना लगाया और स्वच्छता व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

गुजराती मिष्ठान भंडार को मिनी एसटीपी लगाने का नोटिस, 5 हजार का ई-जुर्माना
जोन क्रमांक 4 क्षेत्र स्थित गुजराती मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किए जाने पर वहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर डॉ. पाणिग्रही ने प्रतिष्ठान संचालक को मिनी एसटीपी लगाने का नोटिस जारी किया। एसटीपी के अभाव में नियमों के उल्लंघन पर 5,000 रुपये का ई-जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर तथा निगम मुख्यालय के स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी उपस्थित रहे।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

होटल गुरुकृपा में गंदगी, 2,500 का जुर्माना
नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल गुरुकृपा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में गंदगी पाए जाने पर जनशिकायत सही पाई गई। इस पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा होटल संचालक पर 2,500 रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

निगम का संदेश साफ—स्वच्छता से समझौता नहीं
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच