सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी इंटरनेशनल कार्गो सुविधा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी इंटरनेशनल कार्गो सुविधा

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा प्रारंभ होने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, व्यापारिक एवं निर्यात क्षेत्रों को उल्लेखनीय लाभ मिलने की संभावना है।

इस संबंध में जानकारी केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा के विकास के लिए 16 जून 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार, नागर विमानन मंत्रालय एवं एएआईसीएलएएस (AAICLAS) के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया जा चुका है। परियोजना से संबंधित कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही इसके संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लोकसभा में उठाया गया था राज्य के विमानन विकास का मुद्दा
गौरतलब है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के विमानपत्तनों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक प्रश्न उठाए थे। उन्होंने रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा एवं अंबिकापुर सहित प्रदेश के प्रमुख हवाईअड्डों एवं हवाईपट्टियों की परिचालन स्थिति, उड़ानों की संख्या, ‘उड़ान’ योजना की प्रगति, रायपुर को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का दर्जा, कार्गो एवं सीमा शुल्क सुविधाएं, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) केंद्र की स्थापना तथा उद्योग-अनुकूल विमानन नीति जैसे विषयों को प्रभावी रूप से सदन में रखा।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

रायपुर एयरपोर्ट से 14 घरेलू गंतव्यों के लिए उड़ानें
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रमुख घरेलू हवाईअड्डा है, जहां से वर्तमान में 14 घरेलू गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह लगभग 380 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत जगदलपुर एवं बिलासपुर हवाईअड्डों के माध्यम से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

उद्योग, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संसाधन-सम्पन्न और औद्योगिक संभावनाओं से भरपूर छत्तीसगढ़ के लिए मजबूत हवाई कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा के शुरू होने से राज्य के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी, जिससे व्यापार, उद्योग, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार के समन्वय से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का विमानन बुनियादी ढांचा और अधिक सशक्त एवं व्यापक होगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच