आधी रात को अस्पताल में छापा: डॉक्टर नदारद और भर्ती थे मरीज, प्रशासन ने श्रीकेयर हॉस्पिटल को किया सील

आधी रात को अस्पताल में छापा: डॉक्टर नदारद और भर्ती थे मरीज, प्रशासन ने श्रीकेयर हॉस्पिटल को किया सील

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के जोंधरा में चल रहे श्रीकेयर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने आधी रात को दबिश देकर उसे सील कर दिया है। कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि इस डे केयर अस्पताल में रात के अंधेरे में बिना डॉक्टरों के ऑपरेशन किए जाते हैं। जब टीम रात 12 बजे वहां पहुंची तो नजारा हैरान करने वाला था। अस्पताल में तीन मरीज भर्ती थे लेकिन उनकी जान बचाने के लिए वहां एक भी क्वालीफाइड डॉक्टर या रजिस्टर्ड स्टाफ मौजूद नहीं था। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस अवैध खेल को बंद करने के लिए टीम भेजी थी।

कलेक्टर को मिली थी रात में ऑपरेशन की शिकायत

कलेक्टर संजय अग्रवाल को मिली शिकायत में बताया गया था कि अस्पताल में रात 8 बजे के बाद संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि रात में बिना विशेषज्ञों के मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। मामला गंभीर था इसलिए टीम ने आधी रात को ही निरीक्षण का प्लान बनाया। जांच के दौरान पाया गया कि संचालक मनोज पटेल ने कागजों में जिन डॉक्टरों के नाम दिए थे उनमें से कोई भी मौके पर नहीं मिला। यहां तक कि मरीजों की देखभाल के लिए तैनात स्टाफ के पास भी कोई वैध डिग्री नहीं थी।

Read More सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?

पुलिस ने संभाला मोर्चा और मरीजों को कराया शिफ्ट

Read More ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही। जैसे ही टीम ने अस्पताल को सील करने की तैयारी की वहां मौजूद स्टाफ ने आनाकानी शुरू कर दी। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल परिसर को अपने घेरे में ले लिया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की सुरक्षा में यह पूरी शिफ्टिंग हुई।

 

कागजों में डॉक्टर और हकीकत में झोलाछाप का खेल

 

हॉस्पिटल संचालक ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत आवेदन में डॉ जगेश कुमार वर्मा और डॉ धरम प्रकाश साहू जैसे अनुभवी डॉक्टरों की जानकारी दी थी। लेकिन निरीक्षण के समय केवल संचालक मनोज पटेल और कुछ अनपढ़ स्टाफ ही मरीजों का इलाज करते मिले। अस्पताल की हालत ऐसी थी कि वहां मरीजों को भर्ती रखना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा था। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और संचालक पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

मल्हार में भी चल रही फर्जी अस्पताल की दुकान

जोंधरा की इस कार्रवाई के बाद मल्हार क्षेत्र के लोगों ने भी दबी जुबान में शिकायतें शुरू कर दी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मल्हार इलाके में भी एक ऐसा ही अस्पताल है जहां फर्जी डॉक्टर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की नजर इस ओर नहीं गई है लेकिन ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि ऐसे मौत के सौदागरों पर समय रहते अंकुश लगाया जाए। अगर जल्द ही अन्य संदिग्ध अस्पतालों पर छापा नहीं पड़ा तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार करने नहीं किया जा सकता।

 

श्री केयर हॉस्पिटल जोधरा के बारे में बिना डॉक्टर हॉस्पिटल संचालन और रात में ऑपरेशन आदि की जानकारी मिली थी।

सूचना पर हॉस्पिटल को सील किया गया है। साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए सीएमएचओ को भेजा गया है।

श्री अनिल कुमार 

खंड चिकित्सा अधिकारी मस्तूरी 

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी