मनरेगा विवाद पर सियासी टकराव: मंत्री रामविचार नेताम ने सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर कसा तंज, कहा – भ्रम फैलाने की कोशिश रहेगी नाकाम

मनरेगा विवाद पर सियासी टकराव: मंत्री रामविचार नेताम ने सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर कसा तंज, कहा – भ्रम फैलाने की कोशिश रहेगी नाकाम

रायपुर: केंद्रीय और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को अब VB-G RAM G (विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) में बदलने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस देशभर में इस बदलाव का विरोध कर रही है, और इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन पर मंत्री रामविचार नेताम ने सीधे तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में होने के नाते बैठक करने का अधिकार रखती है, लेकिन भ्रम फैलाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा, “सचिन पायलट बस सैर-सपाटा कर जाएंगे, ईंधन की कमी होगी तो भरकर चले जाएंगे। 

मंत्री नेताम ने योजना की खूबियों पर भी जोर दिया और कहा कि जी-राम-जी योजना से श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा और उन कार्यों को शामिल किया गया है, जिन्हें पहले अनदेखा किया जाता था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार पूरी रणनीति और पारदर्शी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रही है।

धान खरीदी को लेकर भी मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का पलटवार किया और कहा कि इस बार प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित है। जहां भी समस्याएं हैं, अधिकारियों को 15 जनवरी तक समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर नेताम ने तंज कसते हुए कहा, “जहां उनके पांव पड़ते हैं, वहां सफाया हो जाता है, असम में भी यही होगा।”

Read More नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता