भिलाई में हनुमंत कथा के दौरान धर्म, आस्था और आलोचनाओं पर बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री, बघेल ने फिर उठाया चंदे का मुद्दा

भिलाई में हनुमंत कथा के दौरान धर्म, आस्था और आलोचनाओं पर बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री, बघेल ने फिर उठाया चंदे का मुद्दा

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित हनुमंत कथा के समापन दिवस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म, आस्था, अंधविश्वास और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके दरबार को कुछ लोग अंधविश्वास बताते हैं, जबकि चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना विश्वास माना जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आस्था को लेकर अलग-अलग मापदंड क्यों अपनाए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ आगमन पर उठे सवालों का दिया जवाब
अपने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग उनके यहां आने पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि असली जिम्मेदारी उन्हें आमंत्रित करने वालों की है। उन्होंने मंच से मंत्री की ओर इशारा करते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ये हमें वापस लेकर जाएंगे या नहीं, यह नहीं पता, लेकिन यहां लेकर तो यही आए हैं।

यात्रा को लेकर तंज, हवाई जहाज पर उठी बहस
उन्होंने अपने यात्रा साधनों को लेकर उठ रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। पं. शास्त्री ने कहा कि लोग सवाल करते हैं कि बाबा हवाई जहाज से क्यों आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश को नुकसान पहुंचाने वाले आराम से घूम सकते हैं, लेकिन समाज सुधार और सनातन संस्कृति की बात करने वालों पर सवाल खड़े किए जाते हैं। उन्होंने इसे दोहरे मापदंडों की सोच बताया।

Read More पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

भूपेश बघेल का पलटवार
वहीं, बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर अपने बयान में कहा कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को चंदा लेना बंद कर देना चाहिए और उसके बाद प्रवचन जारी रखना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर पहले दिए गए अपने बयान को दोहराया।

Read More धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

कथा के दौरान भावुक प्रसंग का जिक्र
कथा के दौरान पं. शास्त्री ने एक भावनात्मक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक श्रद्धालु उनसे मिलने की कोशिश में उनकी गाड़ी के सामने आ गया था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी अपील की कि श्रद्धालु भावनाओं में बहकर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे उन्हें या दूसरों को नुकसान पहुंचे।

धर्मांतरण पर तीखी टिप्पणी
धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लालच और छल के जरिए भोले-भाले लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को किसी अन्य धर्म से जुड़ना है तो वह अपनी इच्छा से करे, लेकिन समाज में अशांति फैलाना उचित नहीं है।

पुलिसकर्मी के प्रणाम करने पर प्रतिक्रिया
पुलिसकर्मी द्वारा टोपी उतारकर प्रणाम करने के मामले पर पं. शास्त्री ने कहा कि वर्दी के भीतर भी एक इंसान होता है, जिसकी अपनी आस्था होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता, गुरु या संत को प्रणाम करना गलत नहीं हो सकता और इस पर अनावश्यक विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच