मूणत की जिद पर मंत्री साव की गुगली: जिस चौपाटी को दबंगई से तुड़वाया उसे विधानसभा में मिला वैध होने का सर्टिफिकेट

मूणत की जिद पर मंत्री साव की गुगली: जिस चौपाटी को दबंगई से तुड़वाया उसे विधानसभा में मिला वैध होने का सर्टिफिकेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्मार्ट सिटी की चौपाटी को लेकर चली सियासी बहस ने भाजपा के भीतर की खींचतान को सड़क पर ला दिया है। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने जिस चौपाटी को अवैध बताकर अपनी साख दांव पर लगा दी थी और भारी विरोध के बीच उसे बुलडोजर से तुड़वाया था उसे उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सदन में पूरी तरह वैध करार दिया है। मूणत ने विधानसभा में सवाल पूछकर चौपाटी टूटने का ठीकरा स्मार्ट सिटी के अफसरों पर फोड़ने की कोशिश की थी लेकिन हाईकोर्ट के वकील रहे अरुण साव ने अपने सधे हुए जवाब से विधायक जी की पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।

ठीकरा फोड़ने चले थे पर खुद ही फंस गए मूणत

राजेश मूणत की आंखों में रविशंकर यूनिवर्सिटी के सामने वाली यह चौपाटी लंबे समय से चुभ रही थी। उन्होंने इसे मुद्दा बनाया और नगर निगम पर दबाव बनाकर इसे हटवा कर ही दम लिया। इस कार्रवाई से दर्जनों दुकानदार बेरोजगार हो गए और जनता की खूब गालियां भी सुनने को मिलीं। विधानसभा में अपनी छवि बचाने के लिए मूणत ने पैंतरा बदला और सवाल किया कि जब चौपाटी टूटने से 6 करोड़ का नुकसान हुआ है तो इसकी भरपाई स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से क्यों न की जाए।

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

डिप्टी सीएम साव ने एक तीर से साधे कई निशाने

Read More मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी चतुराई से जवाब देते हुए कहा कि चौपाटी अवैध नहीं थी और इसकी शिफ्टिंग एक आपसी समझौते के तहत की गई है। साव ने अपने जवाब से न केवल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बचाया बल्कि अपनी ही पार्टी के महापौर और सरकार की साख पर भी आंच नहीं आने दी। हालांकि साव के इस जवाब ने मूणत को रक्षात्मक मुद्रा में ला खड़ा किया है क्योंकि अब जनता पूछ रही है कि जब चौपाटी वैध थी तो उसे तुड़वाया ही क्यों गया। विधायक की मर्जी से तोड़फोड़ पर अब सरकारी ठप्पा कि वह सही थी।

चौबे जी छब्बे बनने गए थे और दुबे बनकर लौटे

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मूणत जी विधानसभा में अपनी गलती का बोझ दूसरों पर डालना चाहते थे लेकिन अरुण साव की कानूनी समझ ने उनकी चाल को फेल कर दिया। सधे हुए शब्दों में कहें तो मूणत अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे पर उल्टे खुद ही जनता के निशाने पर आ गए। अब उन बेरोजगार दुकानदारों की आह और जनता के धिक्कार का जवाब देना विधायक जी के लिए मुश्किल हो गया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच