नायब तहसीलदार से कथित मारपीट पर उबाल, कर्मचारी संगठनों की दो टूक, अधिकारियों की सुरक्षा नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

नायब तहसीलदार से कथित मारपीट पर उबाल, कर्मचारी संगठनों की दो टूक, अधिकारियों की सुरक्षा नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट कहा है कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

फेडरेशन का कहना है कि शासकीय कर्मचारी और अधिकारी शासन तथा आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार, दबाव, धमकी या हिंसा जैसी घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं।

मामला सरगुजा जिले के राजापुर उप तहसील कार्यालय से जुड़ा है, जहां जमीन संबंधी एक प्रकरण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद के बाद कथित रूप से नायब तहसीलदार और कुछ लोगों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में गंभीर आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई।

Read More Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जबकि दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत पुलिस को सौंपी है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

उधर कर्मचारी संगठनों ने कहा है कि सरकारी अधिकारियों की गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राज्यभर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया जा सकता है।

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा