हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: बेमेतरा में 200 कैदियों की ओपन जेल तैयार; बिलासपुर में बन रही अत्याधुनिक मॉडल जेल

हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: बेमेतरा में 200 कैदियों की ओपन जेल तैयार; बिलासपुर में बन रही अत्याधुनिक मॉडल जेल

रायपुर के गोढ़ी में 4 हजार क्षमता की नई जेल का प्रस्ताव, अब 13 जून 2026 को कोर्ट लेगा प्रोग्रेस रिपोर्ट

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में अब कैदियों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस कर नहीं रखा जाएगा। क्षमता से ज्यादा कैदियों का भारी बोझ झेल रही प्रदेश की जेलों की व्यवस्थाएं जल्द ही पूरी तरह से हाईटेक और मानवीय होने जा रही हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच (डीबी) की लगातार सख्ती के बाद अब राज्य का जेल प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को जेलों की अव्यवस्था और ओवरक्राउडिंग (क्षमता से अधिक भीड़) मामले में हुई अहम सुनवाई में जेल विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में 'मॉडल प्रिजन मैनुअल 2016' को बेहद कड़ाई के साथ लागू किया जा रहा है।

Read More पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा

बेमेतरा में ओपन जेल, बिलासपुर में मॉडल प्रिजन का निर्माण

Read More डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब

जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की दमघोंटू भीड़ को कम करने के लिए बेमेतरा में 200 कैदियों की क्षमता वाली एक नई और सर्वसुविधायुक्त 'ओपन जेल' (खुली जेल) लगभग बनकर तैयार हो गई है। यह जेल पूरी तरह से आधुनिक मानकों पर आधारित है। वहीं, दूसरी ओर बिलासपुर के बैमा नगोई में एक अत्याधुनिक मॉडल जेल का निर्माण किया जा रहा है। डायरेक्टर जनरल (जेल और सुधार सेवाएं, नवा रायपुर) ने मंगलवार को हाईकोर्ट में अपना व्यक्तिगत शपथपत्र पेश किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बैमा नगोई की जेल को 'मॉडल प्रिजन मैनुअल 2016' के दिशा-निर्देशों से भी एक कदम आगे बढ़कर सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है।

अफसरों को दो टूक- निर्देशों का हो शत-प्रतिशत पालन

जेल मुख्यालय की ओर से कोर्ट को यह भी बताया गया कि राज्यभर की जेलों में तत्काल सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियर इन चीफ, जेल विभाग के डीआईजी और सभी सेंट्रल जेलों के अधीक्षकों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि जेलों के निर्माण, रखरखाव और संचालन में मैनुअल 2016 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

रायपुर के गोढ़ी में बनेगी 4000 कैदियों की मेगा जेल

जेलों से भीड़भाड़ पूरी तरह खत्म करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रायपुर जिले के गोढ़ी गांव में एक विशाल जेल बनाने का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। शुरुआत में 1000 और फिर 4000 कैदियों की क्षमता वाली इस मेगा जेल के निर्माण के लिए राज्य सरकार से जरूरी बातचीत और पत्राचार जारी है। इसके अलावा, कोर्ट को यह भी अवगत कराया गया है कि मैनुअल के स्पेसिफिकेशन्स को ध्यान में रखते हुए अब तक करीब 4000 बंदियों को रिहा करने जैसी अहम प्रक्रियाएं भी अपनाई गई हैं।

अब 13 जून को कोर्ट लेगा विस्तृत प्रोग्रेस रिपोर्ट

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने जेल प्रशासन के अब तक के कदमों को रिकॉर्ड पर लेते हुए इस मामले को अन्य संबंधित याचिकाओं के साथ क्लब कर दिया है। अदालत ने संबंधित अथॉरिटी को सख्त निर्देश दिया है कि वे मामले में आगे की विस्तृत प्रोग्रेस रिपोर्ट एक नए शपथपत्र के माध्यम से अगली सुनवाई से पहले कोर्ट में पेश करें। इस पूरे मामले की आगे की सघन मॉनिटरिंग के लिए हाईकोर्ट ने अगली तारीख 13 जून 2026 निर्धारित की है।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश