फोन कॉल से शुरू हुआ अश्लील खेल: महिला अधिकारी को न्यूड फोटो भेजकर ब्लैकमेल की कोशिश, विरोध पर गालियां

फोन कॉल से शुरू हुआ अश्लील खेल: महिला अधिकारी को न्यूड फोटो भेजकर ब्लैकमेल की कोशिश, विरोध पर गालियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में एक महिला अधिकारी के साथ साइबर उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पर्यटन विभाग से जुड़ी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल के जरिए आपत्तिजनक बातें कीं और बाद में व्हाट्सऐप पर अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान किया। घटना Tikrapara Police Station Area की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।image-6_1777968782

पीड़िता के अनुसार, 30 अप्रैल की सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने निजी सवाल पूछते हुए अनुचित प्रस्ताव रखा। जब महिला अधिकारी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद उसी नंबर से दोबारा संपर्क कर व्हाट्सऐप पर अश्लील सामग्री भेजी गई, जिससे पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।image-2026-05-05t123619870_1777964791

घटना के बाद महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और संबंधित मोबाइल नंबर भी सौंपा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये

पुलिस का दावा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर अपराधों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO