SP ऑफिस में जहर पीकर युवक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट: शिकायत पर कार्रवाई न होने से उठाया कदम, हालत गंभीर

SP ऑफिस में जहर पीकर युवक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट: शिकायत पर कार्रवाई न होने से उठाया कदम, हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा: जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित रूप से जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक लंबे समय से अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने मकान मालिक पर आर्थिक शोषण, दस्तावेजों के दुरुपयोग और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उसने पहले भी पुलिस से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कथित तौर पर उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण वह मानसिक दबाव में आ गया। बताया जा रहा है कि युवक ने आरोप लगाया था कि उससे जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे अवैध गतिविधियों में फंसाने की कोशिश की जा रही थी।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक के आरोपों की पूरी पड़ताल की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना प्रशासनिक प्रक्रिया और शिकायत निवारण तंत्र पर भी सवाल खड़े कर रही है, जिस पर अब जवाबदेही तय होना तय माना जा रहा है।

Read More सीएजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 700 करोड़ की 76 सिंचाई योजनाएं बदहाल; 29 करोड़ के प्रोजेक्ट में 103 करोड़ बहाए, फिर भी खेत प्यासे

Latest News

दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी.... दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी