क्या होता है एडल्ट वैक्सीनेशन? ये 3 वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी

क्या होता है एडल्ट वैक्सीनेशन? ये 3 वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी

वैक्सीन सिर्फ बच्चों के लिए ही जरूरी नहीं है. बढ़ती उम्र ( 18 साल से ज्यादा) में भी वैक्सीन लगना जरूरी है. ये टीके लोगों को कई बीमारियों के खतरे से बचा सकते हैं. मेडिकल की भाषा में इनको एडल्ट वैक्सीनेशन कहते हैं. सही समय पर पर ये वैक्सीनेशन गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं. एडल्ट वैक्सीनेशन क्या है? कौन सी वैक्सीनेशन जरूरी है. इनको लगवाने के क्या फायदे हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

डॉ. बताते हैं कि एडल्ट वैक्सीनेशन का मतलब है 18 साल से ऊपर के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी टीके लगाना. वैसे तो डॉक्टर की सलाह पर इनको 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति लगवा सकता है, लेकिन बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी वालों, डायबिटीज, हार्ट या फेफड़ों के मरीजों के लिए यह और भी जरूरी मानी जाती हैं. एडल्च वैक्सीनेश में कई तरह की वैक्सीन होती हैं. जैसे फ्लू वैक्सीन, न्यूमोकोकल और शिंगल्स वैक्सीन.

फ्लू वैक्सीन क्या होती है
डॉ. बताते हैं कि फ्लू वैक्सीन आपको इंफ्लूएंजा से बचाती है. इंफ्लूएंजा यानी फ्लू जो हर मौसम में होता है. खासतौर पर बदलते मौसम में यह ज्यादा होता है. अगर किसी को अकसर बुखार, खांसी, शरीर दर्द रहता है तो अपने डॉक्टर की सलाह पर फ्लू वैक्सीन लगवा सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है उनको डॉक्टर की सलाह पर इसको लगवाना चाहिए.

Read More Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी

न्यूमोकोकल (निमोनिया) वैक्सीन
निमोनिया से बचाव के लिए न्यूमोकोकल वैक्सीन दी जाती है. यह निमोनिया से लेकर कई प्रकार के गंभीर फेफड़ों के संक्रमण से बचा सकती है. खासकर बुजुर्गों और क्रॉनिक मरीजों को इसको लगवा लेना चाहिए. डॉक्टर जोखिम वाले लोगों को यह वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं. इसको अपने डॉक्टर की सलाह पर 18 साल से अधिक के उन लोगों को लगवा लेना चाहिए जिनको लंग्स में इंफेक्शन होने का रिस्क अधिक होता है.

Read More पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी

हर्पीज ज़ोस्टर (शिंगल्स) वैक्सीन
हर्पीज भी एक प्रकार का स्किन इंफेक्शन ही है. यह वैसा वायरस है जो चिकनपॉक्स वायरस के दोबारा एक्टिव होने से होता है. 50 साल से ऊपर के लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है. इससे बचाव के लिए शिंगल्स वैक्सीन कारगर मानी जाती है. इसको भी आप अपने डॉक्टर की सलाह पर लगवा सकते हैं.

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश