चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंटी: 25 डिब्बे हुए अलग, लोको पायलट की सूझबूझ से बिलासपुर-कटनी रूट पर टला बड़ा रेल हादसा

चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंटी: 25 डिब्बे हुए अलग, लोको पायलट की सूझबूझ से बिलासपुर-कटनी रूट पर टला बड़ा रेल हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। अनूपपुर की ओर जा रही ट्रेन की कपलिंग खैरझीटी बैरियर के पास टूट गई, जिससे इंजन से जुड़े करीब 25 डिब्बे अलग होकर पीछे छूट गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित हुआ और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित किया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर समय रहते ट्रेन नहीं रोकी जाती तो पीछे छूटे डिब्बे अनियंत्रित होकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा उपायों के साथ स्थिति को संभाला गया।

रेलवे के तकनीकी अमले ने घंटों की मशक्कत के बाद अलग हुए डिब्बों को दोबारा जोड़ा और ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया। अधिकारियों के मुताबिक, कपलिंग टूटने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें तकनीकी खामी या मेंटेनेंस से जुड़ी लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल, मरम्मत के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है और बिलासपुर-कटनी रूट पर रेल यातायात सामान्य रूप से बहाल हो चुका है।

Read More Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

Latest News

छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक