झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?

झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?

रायपुर.छत्तीसगढ़ की सियासत में झीरम घाटी नक्सली हमले का मुद्दा फिर उफान पर है। NIA की विशेष अदालत द्वारा मामले की सुनवाई पूरी करने और आदेश सुनाने के बाद, भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कटघरे में खड़ा किया है। नरेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कांग्रेस पार्टी और बघेल पर साक्ष्य छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कहां गया जेब वाला सबूत?

सियासी गलियारों में बघेल के उस पुराने बयान पर तीखा तंज कसा जा रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि झीरम हमले के साक्ष्य उनकी जेब में मौजूद हैं। हमलावर होते हुए भाजपा नेता ने पूछा है कि जब NIA अदालत में मामले की सुनवाई खत्म हो गई, आदेश भी आ गया, तो वह साक्ष्य अदालत के सामने क्यों नहीं पहुंचा? नरेश चंद्र के अनुसार बघेल ने अपने उन तथाकथित साक्ष्यों को अदालत के सामने जानबूझकर नहीं रखा और उन्हें छिपा लिया।

Read More बिलासपुर में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई घायल, 12 से ज्यादा हिरासत में

अपनों की मौत पर सबूत छिपाने का आरोप

Read More ‘रखैल’, ‘चरित्रहीन’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों पर रोक, हाई कोर्ट के आदेशों से लेकर एफआईआर तक बदलेगी भाषा

इस राजनीतिक बयानबाजी में बघेल को साक्ष्य छिपाने का आरोपी बताया गया है। नरेश चंद्र ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "आप साक्ष्य छुपाने के आरोपी हैं, वह भी उस घटना के जिसमें आपकी पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल सहित कई बड़े और दिग्गज नेता मारे गए थे।" श्री गुप्ता ने पूछा कि इतने संवेदनशील मामले में, जिसने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया उसमें सबूत छिपाने के पीछे राजनीतिक मंशा क्या थी? आखिर इन साक्ष्यों को अदालत की चौखट तक पहुंचने से किसने रोका?

 

कांग्रेस आलाकमान से भी जवाब तलब

भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने इस मामले में भूपेश बघेल से सार्वजनिक तौर पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी जवाब मांगा है। भाजपा नेता ने पूछा है कि जब पार्टी ने अपने ही प्रथम पंक्ति के नेताओं को खोया, तो फिर सबूतों को लेकर यह पर्दादारी क्यों ? 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना