मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न

रायपुर।  मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने, विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने और नशा मुक्ति अभियानों की गहन समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने श्नशा मुक्त भारतश् अभियान के तहत एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने और व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

नशा नियंत्रण के लिए प्रभावी नियंत्रण और रोडमैप तैयार करने के निर्देश

  बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि नशा नियंत्रण के लिए राज्य और जिला स्तर पर एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य एवं जिला स्तर पर एनकोर्ड की बैठकें परिणामोन्मुख (रिजल्ट-ओरिएंटेड) आधार पर नियमित रूप से आयोजित हों। प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्यीय सीमाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग को विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों में नशीली पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

Read More रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार

मानस पोर्टल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई

Read More ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

 बैठक के दौरान मानस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की अद्यतन स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। साथ ही 16 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 के बीच चलाए गए पाक्षिक विशेष अभियानों की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और नशीली दवाओं से जुड़े अपराधियों की धर-पकड़ की जा रही है। सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को एक्शन प्लान के तहत छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत ने प्रस्तुतिकरण के जरिए एनकोर्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

IMG-20261013-WA0001

          बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अरूण देव गौतम, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया सहित उच्च शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, वन, समाज कल्याण, एनसीबी (NCB), डाक विभाग और एड्स नियंत्रण समिति के वरिष्ठ अधिकारी, सभी संभागायुक्त तथा विभिन्न जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी पाराघाट से जयराम नगर तक... 87 साल पुरानी पट्टिकाओं में दर्ज है रेलवे के गौरवशाली इतिहास की कहानी
छत्तीसगढ़ में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, बीच में कोर्स छोड़ने पर लौटानी होगी फीस; 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
दो सप्ताह में होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के चांपा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मोबाइल UTS सुविधा, अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म और होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा अनरिजर्व टिकट
बिजली चोरी में बरी उपभोक्ता को हाई कोर्ट से झटका, 1.17 लाख लौटाने का आदेश रद्द
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बढ़ी हलचल, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है तारीखों का ऐलान
PHE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 अधिकारियों के तबादले, अधीक्षण अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: परिसीमन विधेयक को मंजूरी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने की तैयारी; 2029 से महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ
सुलभ शौचालय के केयरटेकर पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की लूट, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगाई आग
रायपुर में बैंक पहुंची महिला के पास मिले 50 रुपये के 25 नकली नोट, 12,350 रुपये जमा कराने आई थी आरोपी
मकान बना आग का गोला, धुएं से खुली नींद तो सामने दिखीं लपटें, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची परिवार की जान